Asha Parekh: इंडस्ट्री को लेकर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने उठाए सवाल, जेंडर भेदभाव को लेकर भी की बात

Asha Parekh

Asha Parekh: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेश ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की और उस पर कई सारे सवाल किए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जेंडर भेदभाव को लेकर अपनी बात रखते हुए प्रतिक्रिया दी है।

अपने इस बयान में आशा ने इस बारे में खुलकर बात की है कि कैसे आज के जमाने में कोई भी उनके लिए मुख्य भूमिकाएं नहीं लिख रहा है। अभिनेत्रियों का मानना है कि उनको अब मां और दादी के किरदार ऑफर किए जा रहे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

आशा पारेख बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति से बेहद ना खुश हैं। इस बात का अंदाजा हम उनके द्वारा दिए गए लेटेस्ट इंटरव्यू से लगा सकते हैं।

अभिनेत्री ने कहा, 'आज मिस्टर अमिताभ बच्चन के लिए लोग इस उम्र में भी भूमिकाएं लिख रहे हैं। लोग हमारे लिए भूमिकाएं क्यों नहीं लिख रहे हैं? हमें भी कुछ भूमिकाएं मिलनी चाहिए जो फिल्म के लिए महत्वपूर्ण हों। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। या तो हमें मां, दादी की भूमिका ऑफर की जाती है या फिर बहन की, लेकिन सवाल यह है कि उन भूमिकाओं में किसको दिलचस्पी है?'

आगे अभिनेत्री ने कहा, 'हमारे जमाने में महिलाओं की शादी होती ही उनका करियर खत्म माना जाने लगता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। अगर फिल्म इंडस्ट्री में 50 या 55 साल के किसी हीरो का 20-20 साल के बच्चों के साथ काम करना स्वीकार किया जा सकता है, तो हमारा क्यों नहीं?'

आशा पारेख से सहमति जताते हुए तनुजा ने भी उनकी हां में हां मिलाई और कहा, 'उन्होंने उद्योग में अपने लिए जगह बनाई और महिलाओं के लिए सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'इस समय महिलाओं के लिए यह समझना और खुद को बताना बहुत जरूरी है कि- यू आर पॉसिबल। आप अपने आप से यह नहीं कह सकते कि - आई एम इम्पॉसिबल।'

आपको बता दें, 80 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन अब भी फिल्म इंडस्ट्री में सुपर एक्टिव हैं। पिछले साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हुई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: asha parekh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X