"अमिताभ बच्चन के लिए आज भी अच्छे मेनलीड रोल लिखे जा रहे हैं, तो हमारे लिए क्यों नहीं!"

asha-parekh-complaints-amitabh-bachchan-gets-good-roles-but-no-one-is-writing-for-senior-actresses

Asha Parekh on Bollywood: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल आशा पारेख और तनुजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में आए बदलाव पर बातें कीं। साथ ही उन्होंने शिकायत भी सामने रखी कि आज भी सीनियर एक्ट्रेसस के लिए अच्छे रोल नहीं लिखे जा रहे हैं।

मैत्री: फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव के एक सत्र के दौरान आशा पारेख ने कहा, "उन दिनों महिलाओं के लिए ऐसा था जैसे अगर उनकी शादी हो गई, तो उनका करियर खत्म हो गया। अब ऐसा नहीं है। लेकिन आज भी हीरो 50 या 55 साल के हो सकते हैं और वो 20 साल की एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं और ये स्वीकार्य है।"

अमिताभ बच्चन के लिए रोल लिखे जा रहे हैं, हमारे लिए क्यों नहीं

उन्होंने आगे कहा, "अमिताभ बच्चन के लिए आज इस उम्र में भी लोग भूमिकाएं लिख रहे हैं। उनके लिए अच्छे मेनलीड रोल्स लिखे जा रहे हैं। लेकिन लोग हमारे लिए भूमिकाएं क्यों नहीं लिख रहे हैं? हमें भी कुछ भूमिकाएं मिलनी चाहिए जो फिल्म के लिए महत्वपूर्ण हो। या तो हम मां की भूमिका निभा रहे हैं या बहन या दादी की।"

खुद पर भरोसा करना सीखना पड़ेगा

आशा पारेख की इन बातों पर एक्ट्रेस तनुजा ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, "हमने इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाई। अब महिलाओं को खुद पर भरोसा करना होगा और ये समझकर खुद को बताना बहुत जरूरी है कि- आप भी ये कर सकती हैं, आप अपने आप से यह नहीं कह सकते कि.. आई एम इम्पॉसिबल.."

More from Filmibeat

Read more about: asha parekh amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X