आशा भोसले का नाम गिनीज़ बुक में शामिल

Asha Bhosle
प्लेबैक सिंगर आशा भोसले ने अपने गानों की वजह से अपने नाम एक और कामयाबी लिखवा ली है। अपनी आवाज़ से लोगों को दीवाना बना देने वाली आशा का नाम गिनीज़ बुक में शामिल कर लिया गया है।

उन्हें यह सम्मान 1947 से लेकर अब तक 20 भारतीय भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा सोलो, डुएट और कोरस गानों के कारण मिला है। आशा को यह सम्मान लंदन में चल रहे एशिया अवॉर्ड फंक्शन में दिया गया।

इस मौके पर आशा ने कहा, 'आज सही मायने में मुझे लग रहा है कि जैसे पूरी दुनिया में मुझे पहचान मिल गई है। मुझे यह पता था कि मेरे नाम सबसे ज्यादा गानों को गाने का रिकॉर्ड हैं, लेकिन फिर भी मैं चुप रही। विश्वास नेरूकर ने मेरे सब गानों के बारे में पता करके गिनीज़ बुक को सही जानकारी भेज दी और आज मुझे यह सम्मान मिला है।

मैं अपने चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आपका प्यार मेरे लिए इसी तरह से बरकरार रहे और जिस तरह आपने मेरे गानों को प्यार दिया है, उसी तरह मेरी ऐक्टिंग को भी आपका आशीर्वाद मिले।'

हम आपको बता दें कि म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब आशा भोंसले ऐक्टिंग के फील्ड में उतर रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'माई' रिलीज के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X