'काजोल- ऐश्वर्या का मिश्रण है'.. आशा भोसले की नातिन Zanai Bhosle की खूबसूरती पर मर मिटे लोग!

Zanai Bhosle Video- इस वक्त लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के साथ उनकी नातिन का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सामने आते ही आग की तरह फैल गया है क्योंकि उनकी नातिन ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आशा भोसले की नातिन का नाम जनाई भोसले है और वो इतनी सुंदर हैं कि लोगों को उनकी शक्ल पर एक साथ दो दो अभिनेत्रियों की झलक दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो में जनाई अपनी दादी के साथ पोज दे रही हैं।
जैसे ही वो मुस्कुराईं लोगों को लगा ये कौन है? पैपराजी पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि, ''आशा भोसले अपनी नातिन जनाई भोसले के साथ।'' इसके बाद लोगो ने शानदार कमेंट्स की बरसात कर डाली है।
एक ने लिखा, ''ये लड़की काजोल और ऐश्वर्या का मिश्रण है।'' एक ने लिखा, ''ये तो काजोल ही लग रही है।'' एक ने लिखा, ''वह बेहद खूबसूरत हैं, उनकी मुस्कान और बाल।'' एक ने लिखा, ''ओह, बिल्कुल युवा काजोल जैसी दिख रही हैं।''
एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर, बिल्कुल वाह लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''उनकी पोती तो कमाल लग रही है।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि उनके इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी साझा करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। हालांकि जनाई की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सिंगर हैं जनाई
आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले को तो वैसे एक एक्ट्रेस होना चाहिए था लेकिन सच ये है कि वो सिंगर हैं। उनकी आवाज काफी शानदार है। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी दादी के साथ नजर आती हैं।
जनाई आशा भोसले के बेटे की बेटी हैं। देखने वाली बात होगी कि जनाई कब किसी बड़ी फिल्म में एक सिंगर के तौर पर नजर आती हैँ। लोगों के द्वारा ऐश्वर्या और काजोल का मिश्रण कहे जाने के बाद अभिनेत्रियों का कोई रिएक्शन आता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











