..................... Asha Bhosle Used To Advise Artists Not To Get Married Seeing Lata Mangeshkar Happy Without Marriage - Hindi Filmibeat

लता दीदी को बिना शादी किए खुश देख Asha Bhosle देती थीं आर्टिस्ट्स को शादी ना करने की नसीहत, देखें वीडियो

Asha Bhosle On Marriage: जैसा कि हम सभी को पता है कि 12 अप्रैल 2026 को आशा भोसले जी का निधन हो चुका है। लेकिन अभी भी उनके फैंस और उनके परिवार इस शोक से बाहर नहीं निकाल पाए हैं। आशा भोसले ने अपने करियर में 12000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं और एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन आशा भोसले की निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखने के लिए मिले। उन्हें पहली शादी में बहुत दुख झेलना पड़ा था और जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनको उनके पति ने घर से बाहर निकलने के लिए कह दिया था।

Asha Bhosle

कुल मिलाकर आशा भोसले की पहली शादी सफल नहीं हो पाई और फिर उन्होंने दूसरी शादी की थी। लेकिन एक बार उन्होंने सभी आर्टिस्ट को यही सलाह दी थी कि किसी भी आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बहन लता मंगेशकर को काफी ज्यादा सुखी मानती है क्योंकि उन्होंने कभी भी शादी नहीं की थी।

किसी भी आर्टिस्ट को नहीं करनी चाहिए शादी

इसी बीच लता मंगेशकर और सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहती है कि "अभी मैं जिस उम्र में हूं तो मैं कहूंगी कि उसने बहुत अच्छा किया। किसी भी आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए।" इस पर सोनू निगम ने मजाक में कहा कि "यह बात आप मुझे 26 साल पहले भी कह चुकी हैं।"

उसके बाद आगे आशा भोसले ने बताया कि "मैं तो कहती हूं कि आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए। अभी मैं लता दीदी के पास जाती थी ना तो मैंने कहा कि तू कितनी सुखी है दीदी। वो बोलती हां कि मैं बहुत सुखी हूं। जब देखती हूं मैं हर एक के बच्चों की हालत, जो मेरे साथ हुआ, कुछ और भी हुआ तो कहती मैं बहुत सुखी हूं आशा। मैं बस तुम्हारे जैसे चार भाई बहन है मेरे। मैं इसी में खुश हूं।"

आशा भोसले की शादीशुदा जिंदगी

16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 31 साल के पर्सनल सेक्रेटरी गणपत राव भोसले के साथ में भागकर शादी कर ली थी। जिसकी वजह से उनकी बहन लता मंगेशकर के साथ में उनके बीच कुछ समय तक मनमुटाव रहा। लेकिन बाद में आशा भोंसले को पति और ससुराल वालों के बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा। साल 1960 में वह प्रेग्नेंट हुई तो उनका घर से निकाल दिया गया। इसके बाद गणपत राव और आशा भोसले का तलाक हो गया था। इसके बाद में आशा भोसले ने 1980 में संगीतकार राहुल देव बर्मन के साथ में शादी की। जो उनसे उम्र में 6 साल छोटे थे। लेकिन साल 1994 में उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Read more about: asha bhosle lata mangeshkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X