क्यों पहले पति का ही सरनेम लगाती थीं Asha Bhosle? दूसरी शादी के बाद भी नहीं बदला नाम
Asha Bhosle Used Ex Husband Surname In Her Whole Life: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया जिसके बाद में पूरा बॉलीवुड शो में डूब चुका है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आशा भोसले ने अपने करियर में काफी बेहतरीन गाने गाए हैं। लेकिन अपने करियर से कहीं ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही। बताया जाता है कि 16 साल की उम्र में उन्होंने 31 साल के गणपत राव भोसले के साथ में भाग कर शादी कर ली थी। हालांकि आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर के गणपत राव सेक्रेटरी थे। इस शादी को आशा के परिवार ने स्वीकार नहीं किया और दोनों बहनों के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। दोनों की सालों तक बात भी नहीं हुई थी।

लेकिन आशा भोसले की शादी गणपत राव के साथ में किसी बुरे सपने से कम नहीं मानी जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान आशा भोसले ने अपने ससुराल वालों की पुरानी सोच के बारे में बताया था और बताया था कि उन्हें कभी भी अपनी बहू का फिल्मों में गाना पसंद नहीं था। इसीलिए उनके पति और उनके साथ ससुर उनको मारते पीटते थे। पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए। 1960 में उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया और बच्चों के साथ में अलग चली गई। लेकिन तलाक के बाद भी उन्होंने कभी भी अपना सरनेम नहीं बदला क्योंकि वह इस नाम के साथ में घर-घर में पहचान बन चुकी थी।
इसके बाद में साल 1966 में फिल्म तीसरी मंजिल के वक्त आशा भोसले की मुलाकात आरडी बर्मन से हुई। दोनों काम करते-करते बहुत ही ज्यादा अच्छे दोस्त बन गए और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। आरडी बर्मन ने आशा भोंसले को और शादी के लिए प्रपोज किया और सिंगर ने भी तुरंत हां कर दी। लेकिन आरडी बर्मन की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था क्योंकि आशा आरडी बर्मन से 6 साल बढ़ी थी और साथ ही उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन फिर भी सभी के खिलाफ जाकर दोनों ने 1980 में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











