81 साल की आशा की आवाज में खनकती है 16 साल की लड़की
मखमली आवाज की मल्लिका आशा भोंसले का आज जन्मदिन हैं। आज आशा 81 साल की हो गयी हैं। लोगों के लिए एक मिसाल बन चुकीं आशा भोंसले ने अब तक हर शैली के गाने गाये हैं,चाहे वो हिंदी संगीत हो, पॉप हो या फिर गजल,ठुमरी हर जगह आशा नंबर वन है। आशा का जन्म महाराष्ट्र के सांगली गांव में 08 सितम्बर 1933 को हुआ था। पिता पंडित दीनानाथ मंगेश्कर की छोटी बेटी आशा ने 1980 में आर डी बर्मन से शादी की थी यह उनकी दूसरी शादी थी।
आज भी मादक हैं आशा भोंसले की आवाज
कई अवार्ड पर कब्जा जमा चुकीं आशा को बतौर गायिका 8 बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। यह पहली सिंगर हैं जिन्हें ग्रेमी अवार्ड के लिए भी चुना गया था। 1986 मे प्रदर्शित फिल्म इजाजत के गीत 'मेरा कुछ सामान आपके पास पड़ा है' के लिए आशा भोंसले नेशनल अवार्ड से सम्मानित की गई। इनके अलावा बीबीसी ने उन्हें लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड भी दिया है।
मेरी तरह सानिया पर भी फालतू का बवाल मचा है: आशा भोंसले
अपने सदाबहार गानों के लिए प्रसिद्ध आशा भोंसले ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके दिवंगत संगीतकार पति आऱ डी बर्मन सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक गीतों को उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के लिए बचाकर रखा करते थे, ताकि उन गानों के साथ पूरा न्याय हो।
सुरों की इस मल्लिका के बारे में जानते हैं कुछ और खास बातें.. जिसके लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये


Click it and Unblock the Notifications











