..................... Asha Bhosle Sing More Than 12000 Songs And Make Guinness World Record - Hindi Filmibeat

12,000 से भी ज़्यादा गाने गा चुकी हैं आशा भोसले, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Asha Bhosle Career: भारतीय संगीत जगत में आशा भोसले का नाम आज के समय में टॉप पर है। उनकी मधुर आवाज में लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही अपनी अलग पहचान नहीं बनाई है बल्कि 20 से 20 ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं और एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है।

Asha Bhosle

आशा भोंसले को विरासत में मिला था संगीत

बहुत कम लोगों को पता होगा की आशा भोसले का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। तकरीबन 12000 से भी ज्यादा गाने गाए हुए हैं। जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में महाराष्ट्र में हुआ। वह एक संगीत परिवार से आई थी और इसी के चलते बचपन से ही उनका संगीत में रुचि थी। उनके पिता का नाम स्वर सम्राट दीनानाथ मंगेशकर था और वह खुद भी एक मशहूर गायक हुआ करते थे।

बचपन से ही सिंगिंग करना किया शुरु

आशा भोसले ने बचपन से ही सिंगिंग शुरू कर दी थी। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी एक प्रसिद्ध गायिका हुआ करती थी। लेकिन आशा भोसले ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की और उन्होंने कभी भी अपनी आवाज की तुलना दूसरों से नहीं की और लगातार मेहनत करती चली गई।

आशा भोसले का करियर इतना आसान नहीं रहा है। शुरुआती करियर में आशा भोसले ने लता मंगेशकर की छाया में काम किया। आशा भोसले ने अपनी आवाज में भी बदलाव किया और अलग-अलग संगीत शैलियों को भी सीखा। वह बॉलीवुड के अलावा फिल्मी संगीत के कई सारे अलग-अलग रूपों में भी माहिर हो गई थी। गजल से लेकर कव्वाली, वेस्टर्न गाने और पारंपरिक हिंदी गीतों में भी उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई और वह इतने सालों से इंडस्ट्री में काफी एक्टिव भी नजर आई।

कई अन्य भाषाओं में आशा भोसले ने गाए हैं गाने

आशा भोसले ने हिंदी के साथ-साथ कई और भाषाओं में भी गाने गाए हैं। जिसमें मराठी, बंगाली, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, उर्दू, गुजराती और कई और भी अन्य भाषाएं शामिल है। उनके हिट गानों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है लेकिन हम अगर बात करें तो इसमें 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं', 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम' और 'झुमका गिरा रे' जैसे गाने उनके काफी प्रसिद्ध है।

आशा भोंसले को मिले कई अवार्ड

आपको जानकर हैरानी होगी की आशा भोसले ने अपने करियर में 12000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी है उनका नाम दर्ज हो चुका है। साल 1979 में आशा भोसले ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार भी जीता था। उनको इस पुरस्कार के लिए 18 बार नॉमिनेट किया गया और इसमें उन्होंने 7 बार इसको जीता। उनकी मेहनत और योगदान के लिए साल 2001 में उनका फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। साथी आशा भोंसले को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उनको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिला जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X