मेरी तरह सानिया पर भी फालतू का बवाल मचा है: आशा भोंसले

Asha Bhosle: Sania Mirza dragged into unnecessary controversy
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की पहचान पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां राजनेता उन्हें पाकिस्तानी बताकर उनके नाम पर बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनके समर्थन में भी खड़े हैं। सानिया के समर्थन में अब देश की जानी मानी गायिका आशा भोंसले ने आवाज बुलंद की है।

मेरी तरह सनिया पर भी फालतू बवाल मचा है....

आशा ने ट्विटर पर लिखा है कि "सानिया मिर्जा को अनावश्यक विवाद में घसीटा जा रहा है। मुझे भी एक बार एक राजनेता ने राष्ट्र विरोधी बताया था। मुझे वह बहुत हास्यास्पद लगा था। जो भी हो रहा है वो गलत है और बेबुनियाद है।

खुद को पाकिस्तानी बताये जाने पर रो पड़ी सानिया मिर्जा

गौरतलब है कि बुधवार को तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के. लक्ष्मण ने सानिया को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने पर यह कहते हुए आलोचना की कि वह एक 'गैर-स्थानीय' और 'पाकिस्तान की बहू' हैं।

मैं एक भारतीय हूं और अंतिम सांस तक भारतीय ही रहूंगी

जिस पर सानिया ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय हैं और 'मरते दम तक भारतीय' रहेंगी। सानिया ने कहा, "मैंने शोएब मलिक से शादी किया है, जो पाकिस्तान से हैं। मैं एक भारतीय हूं और अंतिम सांस तक भारतीय ही रहूंगी।"

जिस पर मोदी सरकार ने भी सानिया का समर्थन किया है लेकिन उन्हीं की पार्टी के एक नेता सानिया को भारतीय मानने को तैयार ही नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X