मैडम तुसाद में बॉलीवुड की एक और हस्ती..शानदार
मैडम तुसाद में स्टार्स का मोम का पुतला लगना बहुत बड़ी बात होती है। बहुत ही कम स्टार्स हैं जिनका पुतला वहां लगाया गया है। अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम शामिल होने गया है। जी हां और ये कोई नहीं बल्कि भारत की सबसे बेहतरीन सिंगर में से एक आशा भोसले हैं। आशा भोसले का पुतला दिल्ली स्थित मैडम तुसाद में लगाया गया।
आशा भोसले का पुलता म्यूजिक सेक्शन में लगाया गया है और साथ ही इस मौके पर खुद आशा भोसले भी नजर आईं। वो इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं। पुतला भी आशा भोंसले के चिर परिचित अंदाज में लगाया है। आप भी देखिए तस्वीर।

इस मौके पर आशा भोसले ने कहा कि "इस पुतले के जरिए 'अमर' होने पर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं। मैंने कई पुरस्कार जीते हैं। सरकार ने मुझे काफी सम्मान दिया है। इसके साथ ही मेरे नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। मैंने सब कुछ पा लिया है। मुझे उन पर गर्व महसूस हो रहा है जिन्होंने इसे बनाया है।मुझे खुशी है कि मैं उनमें से एक हूं जिन्हें भारत से चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications
