..................... Asha Bhosle Net Worth: Asha Bhosle highest fee singer and owner of these luxurious hotels - Hindi Filmibeat

Asha Bhosle Net Worth: सुरों की ही रानी नहीं बिजनेस क्वीन भी थीं आशा भोसले, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका

Asha Bhosle Net Worth: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगरों में से एक हैं आशा भोसले। अपनी मधुर गायकी से 7 दशकों तक उन्होंने दिल खोलकर गाना गया है। आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं हैं बताया जा रहा है कि आज सुबह ही उनका निधन हो गया है। 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आशा भोसले के जाने से उनके फैन्स को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कल यानी कि 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Asha Bhosle

कितनी है आशा भोसले की नेटवर्थ

आपको बता दें कि आशा भोसले महंगी सिंगर्स की लिस्ट में शामिल थीं। 7 दशक उन्होंने इंडस्ट्री को दिए हैं। आशा भोसले और लता मंगेशकर दोनों के बीच जोरदार टक्कर थी, लेकिन कभी भी आशा भोसले अपनी बहन से आगे नहीं निकल पाईं, लेकिन वहीं कमाई की बात करें तो आशा भोसले सबसे महंगी सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फीस के मामले में श्रेया घोषाल और तुलसी कुमार के बाद आशा भोसले का नाम आता है। यह तब की फीस है जब आशा भोसले गाने नहीं गा रही हैं। लंबे समय से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाने गाने बंद कर दिए हैं वह खुद के म्यूजिक एल्बम के लिए गाने गाने लगी थीं।

चलती हैं महंगे रेस्टोरेंट

आपको बता दें कि गानों की कमाई के अलावा आशा भोसले के दुनियाभर में कई रेस्टोरेंट हैं। 2002 से आशा भोसले फाइन डाइनिंग पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके 14 रेस्टोरेंट हैं। जो की मिडिल ईस्ट, यूके और दुबई जैसी महंगी लोकेशन पर बने हैं।


इतनी है आशा भोसले की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले की कुल संपत्ति 150 से 200 करोड़ के करीब है। जिसमें से 100 करोड़ की उनके पास प्रॉपर्टी है। बिजनेस और सिंगिंग के अलावा आशा भोसले ग्लोबल टूर, पर्सनल एल्बम, रियलिटी शो में जज के तौर पर भी पैसा कमा चुकी हैं।

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X