..................... Asha Bhosle To Make Acting Debut With Maaee | फिल्मों में एंट्री करेंगी आशा भोसले - Hindi Filmibeat

फिल्मों में एंट्री करेंगी आशा भोसले

By Neha Nautiyal

Asha Bhosle
अपनी सुरीली आवाज से आज भी दर्शकों की चहेती बनी हुईं मशहूर गायिका आशा भोंसले अब अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमा रही हैं। वह 'माई' में इकलौते बेटे द्वारा परित्यक्त मां की भूमिका निभा रही हैं।

इस बारे में 77 वर्षीय आशा का कहना है, "जब यह कहानी मैंने सुनी तो उसी समय मैं मां होने और मानव होने के नाते खुद को इससे मजबूती से जुड़ा महसूस कर रही थी हालांकि मेरे खुद के जीवन से यह सब कुछ बहुत पहले ही गुजर चुका है। मैं जानती थी और चाहती थी कि इस किरदार को निभाने का अवसर मेरे हाथ से किसी भी तरह नहीं निकलना चाहिए।"

बदत्तमीज है मुंबई पुलिस: आशा भोसले

फिल्म 'माई' दिखाती है कि जब एक महिला को उसका इकलौता बेटा छोड़ देता है और उसे अपनी बेटी व दामाद के पास रहने के लिए जाना पड़ता है तो क्या होता है। फिल्म में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी बेटी की भूमिका में हैं। फिल्म हिंदी में बनेगी। नितिन शंकर इसका निर्माण कर रहे हैं और महेश कोडियाल इसका निर्देशन करेंगे। इस साल अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी, पूरी फिल्म मुम्बई में ही शूट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X