..................... Asha Bhosle legendary singer suffers cardiac arrest Admitted to the hospital - Hindi Filmibeat

अचानक बिगड़ी आशा भोसले की तबीयत, पड़ा दिल का दौरा, जानें कैसी है अब हालत...

Asha Bhosle legendary singer Admitted to the hospital: बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले 92 साल की हो चुकी हैं। आशा भोसले को उनकी आवाज के लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। इंडस्ट्री की सबसे दिग्गज सिंगर हैं आशा भोसले, लेकिन पिछले कुछ समय से आशा भोसले की तबियत कुछ नासाज है, लेकिन हाल ही में उनके स्वस्थ से जुड़ी एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है इस खबर को सुनते ही उनके चाहने वालों का दिल कांप उठा है।

Asha Bhosle

आनन-फानन में अस्पताल में किया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है। उन्हें आनन फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आशा भोसले का इलाज जारी है। सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है, लेकिन उनके स्वस्थ को लेकर ना तो अभी तक कोई अपडेट सामने आया है और ना ही कोई आधिकारिक पुष्टी हुई है। परिवार की तरफ से भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

आसान नहीं था आशा भोसले का जीवन

आपको बता दें कि आशा भोसले ने हर शैली के गीत गए हैं। उनकी आवाज का जादू लोगों को दीवाना बना देता है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कम से कम 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले का जीवन आसान नहीं रहा। 9 साल की उम्र में पिता का साया सिर पर से उठ गया। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि इस शादी के लिए उन्होंने अपनी बहन से भी रिश्ता तोड़ लिया था। आशा भोसले की शादी भी इतनी सफल नहीं रही उन्होंने घरेलू हिंसा का भी सामने किया। कई बार उन्होंने खुद को खत्म करने का विचार किया, लेकिन हौसला बनाए रखा और अपने करियर को आगे बढ़ाया।

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X