Asha Bhosle Late Rite: राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई, इतने बजे से होंगे अंतिम दर्शन

Asha Bhosle Late Rite: सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आशा भोसले के निधन की खबर सुनते ही पूरी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 12 अप्रैल को अस्पताल ने जानकारी साझा की कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से आशा भोसले का निधन हो गया।

Asha Bhosle

आशा भोसले के बेटे आनंद ने यह जानकारी साझा की कि 13 अप्रैल यानी कि आज शाम को चार बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 11 बजे उनकी मां आशा भोसले के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि आशा भोसले की एक झलक देखने के लिए उनकी बिल्डिंग के नीचे भीड़ जमा हो गई है। तमाम सितारे और राजनेता आशा भोसले के घर पहुंच चुके हैं।

इतने बजे से होंगे अंतिम दर्शन

आशा भोसले के परिवार के एक संबंधी ने जानकारी देते हुए कहा- 'ओम शांति आप अमर रहें आशा भोसले जी। अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांड टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेड में होगी। शाम को 4 बजे के करीब शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

वानखेड़े स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि बीते दिन वानखेड़े स्टेडियम में RCB और MI का मैच था, लेकिन इस मैच के शुरु होने से पहले आशा भोसले को सभी ने 1 मिनट मौन रहकर ट्रिब्यूट दिया गया।

घर पहुंचा पार्थिव शरीर

बीते दिन ही जैसे ही यह घोषणा हुई कि आशा भोसले का निधन हो गया है कुछ ही देर बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया था। आशा भोसले के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही तमाम नामी हस्तियां उनके घर पहुंचीं और आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

More from Filmibeat

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X