Asha Bhosle Health Update: कैसी है अब आशा भोसले की तबीयत, PM Modi ने की जल्द ठीक होने की कामना...
Asha Bhosle Health Update: सुरों की मल्लिका कही जाने वाली आशा भोसले इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। आशा भोसले की पोती ने बीती रात जानकारी दी थी कि उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन हुआ था और कमजोरी भी थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि आशा भोसले का इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट कर रही है। आशा भोसले 92 साल की हो चुकी हैं उम्र की वजह से आए दिनों कोई ना कोई दिक्कतें लगी रही थीं, लेकिन इस बार उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

सितारों को हुई आशा भोसले की चिंता
बता दें कि तमाम फैन्स और सितारे आशा भोसले के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, संजय कपूर समेत तमाम सितारों ने आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है। वहीं हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी आशा भोसले के जल्द ठीक होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स एकाउंट पर आशा भोसले के लिए एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह कहते हैं कि- 'आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर काफी चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं।'
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
डॉक्टर्स की तरह से आ सकता है स्टेटमेंट
आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल की ओर से बयान जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक आशा भोसले के स्वास्थ्य से जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन फैन्स यह जानने के लिए परेशान हो रहे हैं कि अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत।


Click it and Unblock the Notifications











