कैसी है आशा भोसले की तबीयत ? पोती ने दी हेल्थ अपडेट, दादी की तस्वीर शेयर कर फैन्स से की अपील
Asha Bhosle Granddaughter Give Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है। खबरों की मानें तो उन्हें आनन फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आशा भोसले का इलाज जारी है। सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है। आशा भोसले के स्वास्थ की खबर मिलते ही फैन्स उनके लिए काफी परेशान हो गए हैं। बता दें कि 92 साल की सिंगर को पहले से ही स्वस्थ से जुड़ी समस्याएं थीं।

पोती ने दी आशा भोसले की हेल्थ अपडेट
बता दें कि अभी तक आशा भोसले की हेल्थ अपडेट को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी की तस्वीर साझा कर उनकी हेल्थ अपडेट दी है। बता दें कि जनाई भोसले ने आशा भोसले के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करने के साथ ही इमोशनल कैप्शन लिखा है।
मेरी दादी इंफेक्शन से...
जनाई भोसले ने कहा- 'मेरी दादी आशा भोसले काफी कमजोर हो गई हैं। सीने में इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम आपसे अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। उनका इलाज जारी है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द सब ठीक हो जाएगा। हम आपको दादी आशा भोसले की हेल्थ से जुड़ी अपडेट देते रहेंगे।'
कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है
आपको बता दें कि आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें अनगिनत सम्मान से नवाजा जा चुका है। खासतौर पर उनके पास दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्रामी पुरस्कार जैसे कई सम्मान आशा भोसले सो मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











