DIFF- आशा भोंसले को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

आशा भोंसले को 10 दिसंबर 2014 को दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। आशा भोंसले को ये अवॉर्ड उनके अभी तक के करियर में करीब 850 फिल्मों में कुल 12,000 गानों को अपनी आवाज़ देने और अभी भी इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए दिया गया। ज्ञात हो कि आशा भोंसले पिछले 7 दशकों से सिने जगत में बतौर गायिका मौजूद हैं।

Asha Bhosle gets Lifetime Achievement Award at DIFF14

2004 से शुरु हुए दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ये 11वां साल है। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान हर साल दुनिया भर में मौजूद प्रतिभाओं व विशेष तौर पर अरब फिल्ममेकरों को एक पुरस्कृत किया जाता है। 11वां दुबई फिल्म फेस्टिवल 10 दिसंबर से शुरु होकर 17 दिसंबर तक चलेगा।

आशा भोंसले को फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से जाना जाता है। आशा भोंसले ने अपने अब तक के करियर में गायिकी की हर एक विधा में अपनी काबिलियत दिखाई है। चाहे वो क्लासिकल हो, पॉप गायिकी हो, गजल या भजन हो। आशा भोंसले ने 2013 में बतौर एक्टर फिल्म माई में भी काम किया था। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आशा भोंसले का नाम बतौर सबसे ज्यादा रिकॉर्डेड आर्टिस्ट इन म्यूसिक हिस्ट्री के नाम से शामिल किया गया है।

आशा भोंसले को साल 2000 में दादासाहेब फाल्के और 2008 में पद्म विभूषण के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X