Zanai Bhosle नहीं सहन कर पा रहीं दादी के जाने का गम, Asha Bhosle का पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रोईं
Asha Bhosle funeral: आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं हैं। 13 अप्रैल को अस्पताल की ओर से यह घोषणा कर दी गई थी कि आशा भोसले का निधन हो चुका है मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया। जैसे ही यह खबर बाहर आई फैन्स और सितारों को जोरदार झटका लगा। बता दें कि आशा भोसले 92 साल की हो चुकी थीं। उन्होंने 9 साल की उम्र से गाना गाने की शुरुआत की थी। अभी तक वह लगभग 12000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं, भले ही आशा भोसले का शरीर ना रहा हो, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा ही फैन्स के दिलों में बसेगी।

तमाम सितारे पहुंचे आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने
आज आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जा रहा है। अंतिम विदाई कासा ग्रांड टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेड में की जा रही है। आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सितारे एकजुट हो चुके हैं। अभी तक रितेश देशमुख, नील नितिन मुकेश, सचिन तेंदुलकर, तबु समेत तमाम सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंच गए हैं।
फूट-फूट कर रोईं जनाई भोसले
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपनी दादी का पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रोने लगीं। कभी वह खुद को संभालती नजर आ रही हैं तो कभी वह मेहमानों को देखती दिख रही हैं, लेकिन वह जिससे भी मिल रही हैं वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। दादी के जाने का गम जनाई के दिलों दिमाग पर है। बता दें कि आशा भोसले जहां भी जाती थीं वह अपनी पोती जनाई को लेकर जाती थीं। जनाई आशा भोसले की परछाई की तरह थीं, लेकिन अब आशा भोसले के जाने के बदा जनाई भोसले टूट गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











