आशा भोंसले को आलिया-रणवीर का रास नहीं आया 'व्हाट झुमका' गाना, गुस्से में बोलीं- 'काबिलियत तो है नहीं...

 Asha Bhosle Expresses Her Anger On What Jhumka Song

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। यहां तक की आपको बता दें कि यह फिल्म भी काफी ज्यादा हिट जा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट की साड़ी से लेकर झुमके भी खूब ट्रेंडिंग में आ चुके हैं। यहां तक की इस फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं।

पुराने गानों के रिमिक्स के हमेशा खिलाफ रहती हैं आशा

लेकिन अब लीजेंड सिंगर कही जाने वाली आशा भोसले ने इस गाने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और काफी नाराजगी भी जताई है। आशा भोसले ने लिरिक्स राइटर से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर तक की जमकर क्लास लगा डाली है। गायिका को हमेशा से यह पुराने आइकोनिक गानों के रीमिक्स के खिलाफ देखा जाता है और वह कई बार इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।

आशा जी का 'व्हाट झुमका' गाने को लेकर भड़का गुस्सा

लेकिन अब एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पर फिल्माए गए गाने 'व्हाट झुमका' को लेकर उन्होंने रिएक्शन दे दिया है। बता दें कि यह गाना साल 1966 में आई फिल्म 'मेरा साया' का है। इस गाने को खुद आशा भोसले ने गया। लेकिन अब करण जौहर की फिल्म में इसी गाने को रीक्रिएट कर दिया गया। इस पर आशा भोसले ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "म्यूजिक डायरेक्टर्स के पास में इतनी काबिलियत होती तो कुछ नया कर सकते थे। लेकिन अब म्यूजिक डायरेक्टर्स में ना तो वह एबिलिटी है और ना ही सिंगर में कुछ नया लेकर आने की काबिलियत। यही कारण है कि उन्हें पुराने गानों को रीमिक्स करना पड़ रहा है।"

पुराने गानो में लगती थी मेहनत

इसी के आगे आशा भोंसले ने कहा कि "व्हाट झुमका गाने को रीमिक्स किया गया है और यह एक पुराना गाना है। जो कि इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। गायिका ने पुराने जमाने को याद करते हुए यह भी कहा कि इन गानों को बनाने के लिए काफी मेहनत लगती थी। यहां तक की राइटर कंपोजर के साथ में बैठता था। हर शब्द पर अच्छी तरीके से चर्चा होती थी। लिरिसिस्ट भी एक-एक शब्द के लिए लड़ता रहता था और अब वह बात नहीं रही है।" आशा भोसले ने यह भी कहा कि आजकल के कई सारे गाने वह नहीं सुनती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह अच्छे तरीके से लिखा नहीं जाते हैं और जब मन होता है तो वह पुराने गाने ही सुना करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: asha bhosle ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X