..................... I can understand the pain of Chitra Singh : Asha Bhosle | मैं चित्रा सिंह के दर्द को समझ सकती हूं : आशा भोसले - Hindi Filmibeat

मैं चित्रा सिंह के दर्द को समझ सकती हूं : आशा भोसले

Asha Bhosle
गजल गायिकी को समाज के कुछ एक तबके से निकालकर जन जन में लोकप्रिय बनाने वाले महान गजल गायक जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के साथ ऐसा लगता है जैसे दुख उनकी हमजोली है। चित्रा के लिए यह तिहरी त्रासदी का समय है जिससे उबर पाना बेहद मुश्किल है।

गजल सम्राट जगजीत सिंह के आज सुबह निधन पर प्रख्यात गायिका आशा भोसले ने कहा कि मैं चित्रा का दुख समझ सकती हूं इस वक्त वो कैसा महसूस कर ही है यह मेरे अलावा कोई और नहीं समझ सकता।

चित्रा सिंह की पहली शादी से हुई बेटी मोनिका चौधरी ने वर्ष 2009 में अपने बांद्रा स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। वर्ष 1990 में जगजीत और चित्रा के एकमात्रा बेटे विवेक की भी कार दुर्घटना में मौत हो गई थी जिससे यह परिवार उजड़ गया । इस त्रासदी की वजह से चित्रा उबर नहीं पाई और उन्होंने हमेशा के लिये गाना बंद कर दिया।

जगजीत को भी बेटे की मौत से उबरने में छह महीने लगे। इस त्रासदी से उबर कर जब जगजीत ने गाना शुरू किया तो उन्होंने कुछ बेहतरीन गाने गाये जिसमें उनका दर्द झलकता था। इनमें लता जी के साथ सजदा भी शामिल है। आज चित्रा का साथ जगजीत सिंह ने भी छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X