श्रद्धा कपूर और आशा भोसले का है बेहद खास रिश्ता, प्यार से 'ग्रैंड आजी' बुलाती थीं एक्ट्रेस, निधन पर जताया दुख!

Asha Bhosle And Shraddha Kapoor Relationship: आशा भोंसले भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही दिग्गज गायिका रह चुकी हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ। उनका जन्म महान गायक और संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। जिसकी वजह से बचपन से ही उनका संगीत में रुझान रहा। आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं।

Asha Bhosle

आशा भोसले ने बहुत ही कम उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बॉलीवुड में सफल गायिकाओं की लिस्ट में अपनी पहचान बनाई। लेकिन क्या आपको पता है कि आशा भोसले का बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ में भी खास रिश्ता है। श्रद्धा कपूर उनको प्यार से ग्रैंड आजी कहकर बुलाती थी।

श्रद्धा कपूर और आशा भोंसले के बीच है खास रिश्ता

आशा भोसले, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की नानी लगती है। दरअसल, श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे और आशा भोसले का पारिवारिक संबंध बताया जाता है। श्रद्धा कपूर की मां आशा भोसले की भतीजी लगती है। मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे आशा भोंसले के चचेरे भाई थे और श्रद्धा कपूर के नाना है। इसी के चलते श्रद्धा कपूर की आशा भोंसले नानी लगती है।

आशा भोंसले के निधन पर श्रद्धा कपूर का रिएक्शन

आशा भोंसले के निधन के बाद में श्रद्धा कपूर ने भी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दुख जाहिर करते हुए स्टोरी शेर की है। जिसमें उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया है और आशा भोसले का गाना 'आगे भी जाने ना तू' भी लगाया।

बताते चलें कि आशा भोसले की 11 अप्रैल 2026 को तबीयत बिगड़ी और इसके बाद में उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। डॉक्टर का कहना था कि आशा भोंसले को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। लेकिन आज यानी की 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने दम तोड़ दिया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

More from Filmibeat

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X