..................... Asha Bhonsle movie Mai with Padmini kolhapure, आशा भोंसले को ओल्ड ऐज होम भेजने की तैयारी! - Hindi Filmibeat

आशा भोंसले को ओल्ड ऐज होम भेजने की तैयारी!

Mai
आशा भोंसले को ओल्ड ऐज होम भेजने की तैयारी हो रही है अब ये तैयारी कौन कर रहा है और क्यों ये सबसे बड़ा सवाल है। आप भी ये पढ़कर सोच में पड़ गये होंगे कि भारत की कोयल कही जाने वाली आशा भोंसले की जिंदगी में आखिर ऐसा कौन है जो उन्हें ओल्ड ऐज होम भेजना चाहता है? असल में बात ये है कि आशा भोंसले बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं फिल्म माइ से और इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जिसे खुद उसके बच्चे ओल्ड ऐज होम भेजना चाहते हैं।

सिंगंग की क्वीन अब फिल्मों में एक्टिंग भी करेंगी। पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म माई में आशा भोंसले निभाएंगी मेन लीड। माई फिल्म की पूरी कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है जहां रिश्ते भी लोगों को बोझ लगते हैं। जहां बच्चे मां को एक पुरानी सामान समझ घर से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन उसी परिवार में एक बेटी भी है जो अपनी मां को अपने साथ रखती है और उन्हें उनका खोया हुआ सम्मान दिलाने की कोशिश करती है।

अपनी मां को अपने घर ले आने से खुद उसके घर में भी काफी परेशानियां आती हैं लेकिन फिर भी वो अपनी मां का साथ नहीं छोड़ती। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी ने आशा ताई की बेटी का किरदार निभाया है और राम कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरी के पति का। पद्मिनी द्वारा अपनी मां को अपने घर लाए जाने पर राम कपूर भी काफी नाराज होता है और कोशिश करता है कि आशा उसके घर को छोड़कर ओल्ड ऐज होम चली जाएं लेकिन पद्मिनी अपनी मां को ओल्ड ऐज होम नहीं जाने देती।

फिल्म में आशा ने दिल को छू लेने वाला किरदार निभाया है। एक ऐसी मां की बेबसी और लाचारी दिखाई है जो अपने बेटे के होते हुए भी पूरी दुनिया में अकेली है। जिन बच्चों को बचपन से लेकर जवानी तक उसने पाला पोसा आज उसके बुढ़ापे में वही बच्चे उसे घर से निकाल देना चाहते हैं। अब तक फिल्म इंडस्ट्री में इस थीम को लेकर काफी फिल्में बनी हैं लेकिन इस फिल्म की खास बात है कि बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी इस फिल्म से दोबारा वापसी कर रही हैं। साथ ही आशा भोंसले पहली बार एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X