..................... ऐश के फैसले से जेपी दत्ता सकते में, JP got shock by ash's decision - Hindi Filmibeat

ऐश के फैसले से जेपी दत्ता सकते में

By Staff


जेपी दत्ता ने ऐश्वर्या को लेकर 'महारानी गायत्री देवी" फिल्म बनाने की घोषणा की थी. ऐश ने इस मौके पर कहा था कि उनके लिए यह किरदार निभाना बहुत बड़ी़ बात है. ऐश की हां के बाद ही दत्ता ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया. उनकी योजना अगले वर्ष इस फिल्म की शुरुआत करने की थी, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता. महारानी गायत्री देवी पर बनने वाली फिल्म में ऐश्वर्या बच्चन ने काम करने से मना कर दिया है. ऐश के फैसले से निर्माता जेपी दत्ता सकते में हैं. सूत्रों ने बताया कि ऐश के इस फैसले से दत्ता को काफी दुख पहुंचा है.

ऐश ने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया है, क्योंकि वह एक ही तरह के किरदार नहीं निभाना चाहतीं. दरअसल आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'जोधा अकबर" में ऐश राजपूत महारानी जोधा का किरदार निभा ही रही हैं. महारानी गायत्री देवी का किरदार भी इसी से मिलता-जुलता होने के कारण उन्होंने इसे न निभाने का फैसला किया है.

ऐश ने कुछ दिन पहले ही दत्ता के पास संदेश भेजा कि उनके पास डेट्स न होने की वजह से वह 'महारानी गायत्री देवी" फिल्म नहीं कर पाएंगी. ऐश ने दत्ता को अपना फैसला सुनाने से पहले इसकी जानकारी अमिताभ और अभिषेक बच्चन को भी दे दी थी. अमिताभ और अभिषेक ने ऐश को उनके काम के सिलसिले में पूरी छूट दी हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X