शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म की वजह से इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर हुई ये हसीना, सालों बाद बताई दर्दभरी कहानी!

Ash Cantley Kal Ho Naa Ho controversy: साल 2003 में आई सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने शानदार काम किया था। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
'कल हो ना हो' को लेकर दावा
एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ऐश कैंटली (Ash Cantley) ने दावा किया है कि उन्होंने इस फिल्म में काम किया था, और इस फिल्म में काम करना उनके लिए सबसे बुरा एक्सपीरिएंस रहा। उनका कहना है कि इस फिल्म के बाद उन्होंने अपना करियर ही बदल लिया।
ऐश एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और अपनी सीरीज 'Talk Pop To Me' के जरिए पॉप कल्चर और सेलिब्रिटी गॉसिप पर बात करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टीवी प्रोड्यूसर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट में करीब 20 साल का एक्सपीरिएंस है।
पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में हुए TikTok Creator Summit के दौरान ऐश ने बताया कि उनकी मुलाकात एक ऐसे क्रिएटर से हुई जो बॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। जब उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कभी एक भारतीय फिल्म पर काम किया था, तो दूसरे क्रिएटर ने उनसे फिल्म का नाम पूछा। ऐश ने कहा कि उन्हें याद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपना IMDb अकाउंट चेक किया। तब उन्हें पता चला कि वो फिल्म थी- 'कल हो ना हो'। इस पर वह क्रिएटर बोला- 'वो तो भारतीय फिल्मों की Titanic जैसी है!'
'बेहद खराब एक्सपीरिएंस'
ऐश ने फिर कहा- "मैंने 'कल हो ना हो' पर काम किया था और वह मेरे जीवन का सबसे खराब अनुभव था। उस फिल्म के बाद मैंने अपना पेशा ही बदल लिया। मुझे याद भी नहीं कि मैंने उस फिल्म पर कितना समय बिताया, शायद इसलिए क्योंकि वो अनुभव बहुत बुरा था।"
उन्होंने आगे बताया- "मुझे उस समय 75 डॉलर प्रति दिन मिलते थे और मैं रोजाना 12 से 17 घंटे तक काम करती थी। मैं सेट डिजाइनर थी, और मेरा काम एक डाइनर को पूरी तरह से फिर से डिज़ाइन करना था। वह जगह बहुत गंदी थी और उसे साफ करने में बहुत मेहनत लगी। सच कहूं तो यह मेरी ज़िंदगी की सबसे थकाऊ और खराब नौकरी थी।"
'मुझे मिले 75 डॉलर'
ऐश ने यह भी कहा कि उन्हें बहुत कम पेमेंट किया गया और उन्हें लगा कि यह काम उनके साथ गलत हुआ था। उनके मुताबिक, "मुझे याद है कि मर्दों को 125 डॉलर मिलते थे, जबकि मुझे सिर्फ 75 डॉलर। लेकिन उस वक्त मैं नई थी, एक्सपीरिएंस नहीं था और इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी, इसलिए मैंने यह ऑफर एक्सेप्ट कर लिया।"
लोगों ने जब इस पर सवाल उठाए कि क्या उन्होंने सच में फिल्म पर काम किया था, तो ऐश ने जवाब दिया, "उस वक्त मेरे पास कैमरे वाला फोन नहीं था, इसलिए मेरे पास कोई फोटो या सबूत नहीं हैं। बस मेरा IMDb प्रोफाइल ही एकमात्र सबूत है।"
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग बॉलीवुड पर कम सैलरी देने का आरोप लगाते हैं, उन्हें यह भी समझना चाहिए कि हॉलीवुड में भी यही सिचुएशन है। उन्होंने बताया- "प्रोडक्शन की दुनिया में उस वक्त लगभग हर काम में हमें बहुत कम पैसे मिलते थे। इसलिए मैं अब इसे लेकर गुस्से में नहीं हूं।"
फिल्म के बारे में
बता दें, 'कल हो ना हो' डायरेक्टर निखिल आडवाणी की पहली फिल्म थी। इसकी कहानी करण जौहर और निरंजन अय्यंगर ने लिखी थी, जबकि इसे यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी और आज भी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्मों में गिना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











