नानी के घर पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के लिए उनके रिश्ते सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं यही वजह है कि बीमारी के बावजूद वह अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ उनकी नानी का 80वां जन्मदिन मनाने के लिए भोपाल पहुंची।
कुछ समय पहले उन्होंने और अभिषेक ने नानी के जन्मदिन के अवसर पर उनके पास मौजूद रहने का वादा किया था और अपने इसी वादे को पूरा करने के लिए बुखार और गले में तकलीफ के बावजूद वह वहां पहुंच गईं। अभिषेक ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि ऐश्वर्या पहले से बहुत बेहतर स्थिति में हैं लेकिन अब भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं।
अभिषेक ने लिखा था, "वह मेरी नानी की चहेती हैं इसलिए उनके जन्मदिन पर वहां उपस्थित रहेंगी। हम एक-दो दिन में वापस आ जाएंगे।" उनके मुताबिक नानी के जन्मदिन पर उनकी बहन और नानी के सभी नाती-पोते इकट्ठे हुए हैं और बहुत लंबे अंतराल के बाद सभी साथ में मिलकर समय बिताया।


Click it and Unblock the Notifications