'धुन' में दिखेंगे ऐश-अभिषेक साथ-साथ

इस फिल्म के निर्माता इरोस इंटरटेनमेंट हैं। यह एक हल्की-फुल्की संगीतमय लव स्टोरी होगी। बताते हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों को फिल्म की स्टोरी लाइन काफी पसंद आई है। जिन दिनों वे छुट्टियां बिताने मियामी गए थे उसी दौरान यह फिल्म साइन की गई थी। चूंकि यह एक संगीतमय फिल्म होगी इसलिए राजीव मेनन फिल्म के लिए एआऱ रहमान को साइन करना चाहते हैं।
चर्चा है कि मणि रत्नम ने भी अपने अपने प्रोजेक्ट के लिए इस जोड़ी को साइन किया है। उल्लेखनीय है कि ऐश और अभिषेक ने वैसे तो कई फिल्में साथ-साथ कीं मगर उनका जादू सिर्फ गुरू में ही देखने को मिला। अब देखना है शादी के बाद यह जोड़ी दर्शकों को कितनी भाती है...


Click it and Unblock the Notifications