रेप आरोपी आसाराम बापू की बायोपिक- आलिया और अनुष्का का नाम आया सामने- जानें सच्चाई

बायोपिक्स के इस दौर में एक से बढ़कर एक नई नई फिल्मों के नाम सामने आते हैं। कई फिल्म रिलीज हुईं और हिट हो गईं। इसके बाद भी कई फिल्मों का आना बाकी है और कइयों की अफवाहें फैली हुई हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है जो आपको चौंका सकती है। बता दें कि इस समय हम बात कर रहे है रेप के आरोप में जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू की। खबर थी कि इनके जीवन के ऊपर एक फिल्म बनने जा रही है जिसकी तैयारियां हो रहीं हैं।

इसके अलावा फिल्म के लिए आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया था कि दोनो एक अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती है। आसाराम बापू की फिल्म के लिए सुनील बोहरा चर्चा थे और पता चला था कि उन्होने 'गॉड ऑफ सिन: द कल्ट', 'क्लाउट' और 'डाउनफॉल ऑफ आसाराम बापू' सभी राइट्स खरीद लिए हैं।

alia bhatt, anushka sharma, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा

आलिया और अनुष्का का नाम इस बायोपिक में इसलिए सामने आया क्योंकि लेखक उशीनर मजूमदार का कहना था कि अगर आसाराम पर फिल्म बनती है तो वो दो महिलाएं शोभा भुताडे और चंचल मिश्रा का रोल होना चाहिए।

इन दोनो की वजह से ही इतने बड़े राज का खुलासा हुआ था। इस रोल के लिए आलिया और अनुष्का का नाम सामने आया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर इसपर फिल्म बनती है तो काफी रोचक होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X