आर्यन खान ड्रग केस पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान- फिल्म स्टार का बेटा नहीं गरीब के लिए लड़ना
बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी को 15 दिन से अधिक समय हो गया है। शाहरुख खान और गौरी खान लगातार इस कोशिश में हैं कि बेटे आर्यन खान को जमानत मिल जाए। लेकिन अभी तक यह मुमकिन नहीं हो रहा है। जिसे लेकर बॅालीवुड ने शाहरुख खान का सपोर्ट किया है।
वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को लेकर हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। बिना आर्यन खान और शाहरुख खान का नाम लेते हुए उन्होंने यह साफ तौर पर कहा है कि उन्हें बोला जा रहा है कि फिल्म स्टार के बेटे के सपोर्ट में साथ आने को।

लेकिन वो इस पूरे मामले को इतना जरूरी नहीं समझते।चलिए जानते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी रैली में आर्यन खान को लेकर बिना नाम लिए क्या इशारा दिया है।असदुद्दीन ओवैसी ने बोला है कि उनका फोकस गरीब लोगों पर हैं।

देश में बुरा समय आता है तो पीएम
अपना यह बयान असदुद्दीन ओवैसी ने गाजियाबाद के मसूरी में रविवार को आयोजित जनसभा में कहा है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में बुरा समय आता है तो पीएम नरेंद्र मोदी सो जाते हैं और जैसे ही चुनाव करीब आता है तो नई योजनाओं के साथ लोगों को लुभाने की कोशिश प्रधानमंत्री करते हैं।

फिल्म स्टार के बेटे के लिए आवाज उठाओ
बिना शाहरुख खान और आर्यन खान का नाम लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझसे बोला जा रहा है कि फिल्म स्टार के बेटे के लिए आवाज उठाओ। लेकिन मैं उनकी बात करूंगा जो गरीब हैं। यूपी के जेलों में 27 फीसदी मुसलमान बंद हैं। उनकी बात कौन करेगा? गौरतलब है कि आर्यन खान ड्रग केस मामले में बॅालीवुड के कई बिग स्टार्स ऋतिक रोशन, स्वरा भास्कर और सलमान खान भी शाहरुख खान के साथ खड़े हैं।

एनसीबी ने आर्यन खान के साथ
शाहरुख खान ने भी खुद को पूरी तरह से फिल्म के काम से दूर कर लिया है। उनका फोकस केवल बेटे की जमानत पर इस वक्त है। 3 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रेव पार्टी पर छापेमारी कर आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इन सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











