..................... AS03 - Salman Khan's support came as soon as Aayush Sharma's untitled film was announced! - Hindi Filmibeat

AS03- खूंखार Aayush Sharma की अनटाइटल्ड फिल्म का ऐलान होते ही मिला Salman Khan का साथ!

aayush sharma, salman khan

सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपना सपोर्ट जीजा आयुष शर्मा को लेकर दिखाते रहते हैं और किसी ना किसी तरह से उनका साथ देते हैं। इस वक्त अभिनेता आयुष शर्मा की एक अनटाइटल्ड फिल्म चर्चा में चल रही है जिसका फर्स्ट लुक एक टीजर के माध्यम से रिलीज किया गया है। अभी इस फिल्म को AS03 के नाम से पहचान मिल रही है लेकिन लोग इसको आयुष शर्मा के नाम का शॉर्ट फॉर्म समझ रहे हैं।

अब सलमान खान ने आयुष शर्मा के इस धमाकेदार लुक को खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होने लिखा, "शुभकामनाएं... आयुष शर्मा #AS03।"

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो सलमान खान के कारण आयुष को सपोर्ट करते हैं। इस लुक के रिलीज की बात करें तो बुधवार को, दशहरा के अवसर पर आयुष शर्मा ने अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट #AS03 की एक झलक लॉन्च की थी।

यह बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म है। जंगल में नजर आ रहे आयुष शर्मा एक ताज को लिए नजर आ रहे हैं। इसको देखकर लगता है कि लड़ाई इसी को लेकर होने वाली है।

इस फिल्म के लिए दर्शकों को 2023 का इंतजार करना पड़ेगा जब ये सिनेमाघरों में धमाका करेगी। हालांकि फिल्म 2023 में किस दिन रिलीज होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। इस वक्त उनकी फिल्म गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिलहाल आप भी देखिए फर्स्ट लुक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X