..................... As a Woman, I am happy in Bollywood said Gauri Shinde | महिला होना बॉलीवुड के प्रवेश में आड़े नहीं आता : गौरी - Hindi Filmibeat

महिला होना बॉलीवुड के प्रवेश में आड़े नहीं आता : गौरी

निर्देशिका गौरी शिंदे का कहना है कि आपका महिला होना बॉलीवुड में प्रवेश करने में आड़े नहीं आता। गौरी को 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

गौरी ने फिक्की फ्रैम्स के पहले दिन कहा, "फिल्म उद्योग में पूर्वाग्रह नहीं हैं। अगर आपके पास अच्छी कहानी है, सिर्फ निर्देशन ही नहीं अगर आपके पास फिल्म के किसी भी विभाग में कुछ योगदान करने को है तो मौका मिलता है। यहां काफी महिलाएं हैं।"

Gauri_Shinde
फिक्की फ्रेम्स कल से शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ करीना कपूर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। समारोह के पहले दिन शबाना आजमी, निर्देशक कबीर खान, सुजॉय घोष और सुधीर मिश्रा वक्ता थे।

39 वर्षीय गौरी का कहना है कि आपको बस एक अच्छी कहानी और ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आप पर विश्वास कर सके।'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी ने 17 साल के बाद फिल्मो में वापसी की है।फिल्मफेयर का अलावा गौरी को महिलाओं पर एक संवेदनशील फिल्म बनाने के लिए लाड़ली राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार भी मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X