#RaniSaOfBollywood: पठान और पद्मावत के साथ, फैंस ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को किया सेलिब्रेट

By Filmibeat Desk
as-pathaan-releases-today-and-padmaavat-clocks-5-years-deepika-padukone-fans-trend-ranisaofbollywood

Deepika Padukone: इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान सिनेमाघरों में आ चुकी है और शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए ये किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। एक ओर जहां हर तरफ किंग खान के कमबैक की गूंज हैं, वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण भी लगातार ट्रेंड में बनी हुई हैं।

'पठान' में अपने हॉट अवतार और शानदार एक्शन सीन्स के लिए दीपिका काफी तारीफ बटोर रही हैं। रुबाई के किरदार से पर्दे पर आग लगा देने वाली दीपिका के फैंस उन्हें देख बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते नही थक रहे।

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका की पद्मावत को भी आज रिलीज हुए पूरे 5 साल हो गए हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए, फैंस ने अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए #RaniSaOfBollywood ट्रेंड करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि वह एंटरटेनमेंट की असली क्वीन हैं।

यहां हम आपके लिए फैन्स के कुछ ऐसी ही ट्वीट्स लेकर आए हैं।

वैसे दीपिका पादुकोण के फैन्स फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर भी बेहद खुश हैं और उनकी झलक साझा कर रहे हैं जो उन्होंने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौरान कैप्चर की थी। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री भी धमाकेदार है और सिनेमाघरों में फैन्स उन पर फिदा हो रहे हैं जो किसी किसी फेस्टिव सेलिब्रेशन से कम नहीं लग रहा है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X