NCB ने दीपिका पादुकोण समेत बाकी सितारों को जारी किया समन- कंगना रनौत ने मारा जोरदार ताना
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तूफान आया हुआ है। ड्रग्स मामले को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी किया है। इन चारों कलाकारों से आने वाले तीन दिनों में पूछताछ की जाएगी। दीपिका को 25 सितंबर, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर तो वहीं रकुल प्रीत और सिमोन खंबाटा को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बॉलीवुड के इन सितारों को लेकर समन जारी होते ही कंगना रनौत ने तंज कसते हुए एक ट्विट किया। कंगना रनौत ने कहा है कि 'बुलीवुड माफिया' (bullywood) पहली बार अफसोस कर रहा होगा कि काश सुशांत मारा नहीं गया होता।
Recommended Video

कंगना रनौत ने लिखा, ''पहली बार बॉलीवुड माफिया को अपनी क्रूरता, दुख और चुप्पी पर पछतावा हो रहा होगा। पहली बार वे चाह रहे होंगे कि काश समय को पीछे कर पाते और वापस ला पाते।''
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का कनेक्शन सामने आते ही इस मामले को लेकर बॅालीवुड में हलचल शुरू हो गई है। रिया चक्रवर्ती और टैलेंट मैनेजर जया साहा के ड्रग चैट से बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम उजागर हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications