..................... Video- इंडिया के हारते ही फूट फूटकर रोया मासूम, मां ने संभालते हुए कही ये बात.. As India lost the Match, the innocent child cried bitterly, the mother said this while controlling him - Hindi Filmibeat

Video- इंडिया के हारते ही फूट फूटकर रोया मासूम, मां ने संभालते हुए कही ये बात..

viral video

रविवार को अहमदाबाद में हुए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कुछ लोगों का दर्द इस कदर छलका कि वो आँखों के रास्ते बाहर आ गया। एक ऐसा ही दिल तोड़ने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक बच्चा नजर आ रहा है जो कि फूट फूटकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बच्चे को अगर आप देखेंगे तो जाहिर ही दुखी हो जाएंगे। देश भर में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा महसूस की गई सामूहिक निराशा और शोक का प्रतीक है।

इसके पहले भी इस बच्चे का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो भारत की सफलता के लिए खुशी खुशी प्रार्थना कर रहा था। खुशी और विनाशकारी दिल टूटने के क्षणों के बीच झूलते हुए दिन में इस तरह के वीडियो सामने आए। बच्चा लगातार रो रहा है और उसकी मां चुप कराती हुई नजर आ रही है।

वीडियो जिसने भी देखा वो हैरान हो गया। लोग इसके बाद लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ओफ्फो बस यही तो नहीं देखा जाता।'' एक का कहना है, ''चुप करो मेरे बच्चे ये खेल है, होता रहता है।'' एक ने लिखा, ''भारत में क्रिकेट एक इमोशन है।''

एक का कहना है, ''आज हारें है तो कल जीतेंगे।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। मैच हारने के बाद कुछ इसी तरह का नजारा कल मैदान पर देखने को मिला था।

इस दौरान रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों की आँखों में आंसू देखे गए थे। सिराज तो इतना रो रहे थे कि बुमराह के द्वारा उनको दिलासा देते हुए देखा गया था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार ये खिताब अपने नाम किया है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X