मौनी रॉय ने Brahmastra को बताई अपनी खास फिल्म, कहा- लीजेंड्स के साथ काम करने का मौका मिला

as-brahmastra-is-all-set-to-stream-on-ott-mouni-roy-calls-it-her-most-special-film-and-experience

डिज्नी+ हॉटस्टार ने इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म 4 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में इस फिल्म को फिर से एंजॉय कर सकते हैं। इस मैग्नम ओपस का निर्माण स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और लिखा गया हैं।

ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय ने अपना पहला विलेन किरदार निभाया है। इस अनुभव को खास बताते हुए मौनी ने कहा, "ब्रह्मास्त्र हमेशा बहुत खास फिल्म रहेगी। इसने मुझे एक शानदार कास्ट और लीजेन्ड्स के साथ काम करने का अवसर दिया - जिसने इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी। उनके साथ उस स्क्रीन टाइम को साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैंने सभी से बहुत सी चीजें सीखी हैं।"

बता दें, यह अयान मुखर्जी की अस्त्रावर्स की पहली फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "ब्रह्मास्त्र हमारी समृद्ध और अनूठी भारतीय संस्कृति का एक ग्रैंड सेलिब्रेशन है। हमारी फिल्म हमारे इतिहास, हमारी विशाल विरासत और उन कहानियों से प्रेरित है जिनके साथ हम बड़े हुए हैं। मेरे लिए यह जरूरी था कि ब्रह्मास्त्र एक ऐसी फिल्म बन जाए जिस पर हर भारतीय को गर्व हो।"

ब्रह्मास्त्र ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। हालांकि बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म हिट नहीं, बल्कि औसत से ऊपर कहलाई। अब फिल्म ओटीटी पर लोगों के सामने आने वाली है।

खास बात है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर अयान मुखर्जी ने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म की शुरुआती 10 मिनट को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया है। इस सीक्वेंस में वानरास्त्र बने शाहरुख खान दिखाई पड़ते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X