..................... आदिपुरु। नहीं, नए साल की शुरूआत होगी अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते के साथ, जानें नई रिलीज डेट | As Adipurush postponed, Luv ranjan and Vishal Bhardwaj film Kuttey gets a new release date - Hindi Filmibeat

Adipurush नहीं, नए साल की शुरूआत होगी अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म Kuttey के साथ, जानें नई रिलीज डेट

as-adipurush-postponed-luv-ranjan-and-vishal-bhardwaj-film-kuttey-gets-a-new-release-date

साल 2023 की शुरुआत पहले ओम राउत की मेगा बजट फिल्म "आदिपुरुष" के साथ होने वाली थी। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को जून तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। अब आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी। वहीं, जनवरी की रिलीज डेट पर आ रही है लव रंजन और विशाल भारद्वाज की फिल्म "कुत्ते"।

लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स द्वारा निर्मित और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'कुत्ते' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है और फिल्म अब 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नए साल की शुरुआत, रोमांच और मनोरंजन की एक जबरदस्त डोज के साथ होने वाली है। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी फिल्म 'कुत्ते' एक केपर-थ्रिलर है। यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म है।

आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित यह एक डार्क-कॉमेडी है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, जबकि उनके सहयोगी गुलजार ने गीत लिखे हैं।

कुत्ते को आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित किया गया है। गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित हैं।

'कुत्ते' के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, "कुत्ते मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स भी पहली बार एक साथ आ रहे हैं और मैं इस जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X