"मुझे जान्हवी को शादी करते देख सबसे ज्यादा खुशी होती"

श्रीदेवी ने एक बयान में कहा है कि मुझे जान्ह्वी कपूर की शादी होते देख उसके बॉलीवुड डेब्यू से ज्यादा खुशी होती।

By Shweta

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जान्हवी कपूर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू कर सकती हैं। जाहिर है श्रीदेवी किसी भी इवेंट में जाती हैं तो उनके जान्हवी कपूर के डेब्यू के बारे में ही पूछा जाता है।

हाल में मिड डे को दिए इंटरव्यू में भी जब श्रीदेवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "जान्हवी कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काफी इंटरेस्टेड थी लेकिन एक मां के तौर पर मुझे उसे शादी करते देखने में सबसे ज्यादा खुशी होगी ना कि बॉलीवुड में डेब्यू करते देख कर लेकिन उसकी खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है।"

as-a-parent-it-would-give-me-greater-joy-to-see-her-getting-married-says-sridevi-on-jhanvi-kapoor

श्रीदेवी ने साथ ही ये भी कहा कि "मुझे नहीं लगता कि ये इंडस्ट्री बुरी है। मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं। मैं कभी जान्हवी या खुशी को प्रमोट नहीं करती। अपनी बेटियों के साथ चलने से मुझे गर्व का एहसास होता है।"

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियां जोरों से कर रही हैं हालांकि वो किस फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X