मैं उन सबसे माफी मांगता हूं जो ग्रेज्युएट नहीं हैं : शाहरुख खान
शाहरुख खान ने कहा कि एक्टिंग के लिए सुहाना और आर्यन को पहले ग्रेज्युएट होना पड़ेगा।
शाहरुख खान अपनी एक्टिंग और करियर के अलावा अगर किसी बात के लिए जाने जाते हैं तो वो ये कि शाहरुख एक परफेक्ट पिता भी हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के बारे में और उनके करियर के बारे में खुलकर बात करते दिखे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने बच्चों अार्यन और सुहाना के करियर पर बात की है।

शाहरुख के बेटे आर्यन सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं और लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख ने कहा है कि उनके परिवार में एक्टर होने की योग्यता कम से कम ग्रेज्युएशन है। शाहरुख का मानना है कि अगर आप ग्रेज्युएट नहीं हैं तो आप एक्टर नहीं बन सकते।
#JustIn: सुलतान का एलान...जनवरी 2018 से दबंग 3 और सलमान
शाहरुख ने कहा ''मैं उन एक्टर्स से माफी मांगता हूं जो ग्रेज्युएट नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि जो ग्रेज्युएट नहीं हैं वो कुछ कम हैं, लेकिन मेरा मानना है कि शिक्षा आपको तरक्की में बढ़ावा देती है।
शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना के बारे में बात करते हुए कहा ''मेरी बेटी अभी 11वीं कक्षा में है और उसे एक्टिंग बहुत पसंद है और वो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत अच्छी एक्टर हैं और इसके लिए मैं उसे प्रोत्साहित भी करता हूं, लेकिन ये प्रोत्साहन तभी मिलेगा जब वो ग्रेज्युएट हो जाएगी।''


Click it and Unblock the Notifications











