आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी का लेटेस्ट वीडियो वायरल, खूबसूरती देख लोगों को भी हुई जलन!

शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान का नाम बीते कुछ समय से एक हसीना ने जुड़ रहा है। ये हसीना फिर से इंडिया पहुंची है और वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लारिसा बोन्सी की जो कि बेहद खूबसूरत हैं।
लारिसा को आर्यन खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है। इस वीडियो में लारिसा को दो लड़कियों के साथ मुंबई में देखा जा सकता है। वो इस ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कहर ढा रही हैं। लोगों का कहना है कि लारिसा बॉलीवुड की सभी स्टारकिड्स से ज्यादा हॉट हैं।
इस वीडियो Instant Bollywood ने पोस्ट किया है और लिखा है, ''लारिसा, आर्यन खान की कथित प्रेमिका, शहर में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचती हुई।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
लारिसा बोन्सी के इस लुक ने कमाल कर दिया है और लोग उनके फैन बन गए हैँ। एक ने लिखा है, ''70% इनकम लूटने वाली है भाई।''' एक ने लिखा, ''भई इस लड़के की कितनी गर्लफ्रेंड बनेगी सारी खूबसूरत लड़की आर्यन खान को ही क्यों मिलती है !!?'' एक ने लिखा, ''खुशखबरी भाभी मिल गई।'' एक ने लिखा, ''ये आर्यन से कुछ ज्यादा लंबी है।'' एक ने लिखा, ''ये है बस बाकी इसमें है क्या।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन लारिसा का रिएक्शन नहीं आया है।
कौन हैं लारिसा बोन्सी
लारिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल, डांसर हैं और उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गीत "सुबह होने न दे" के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, सूरज पंचोली के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो एल्बम भी किए हैं। लारिसा बोन्सी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में 'नेक्स्ट एनी' और 'थिक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सैफ अली खान की 'गो गोवा गॉन' में एक सहायक अभिनेत्री की भूमिका के साथ की थी। आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











