..................... Aryan Khan's alcohol brand D’YAVOL explodes, 1 bottle price is 9000 rupees! - Hindi Filmibeat

28 की उम्र में आर्यन खान के अल्कोहल ब्रांड का धमाका, एक बोतल की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Aryan Khan Alcohol Brand: आर्यन खान.. एक ऐसा नाम जिसको अब अपने पिता के नाम की जरुरत नहीं पड़ती है। लोग उनको बैड्स ऑफ बॉलीवुड के निर्देशक के तौर पर भी जानते हैं। इस वक्त वो एक बिजनेस को लेकर चर्चा में है।

Aryan Khan

पता चला है कि काफी जल्दी वो अपना अल्कोहल ब्रांड D'YAVOL को एक स्टेप आगे ले जाने वाले हैं। कुछ समय पहले अपने पिता के साथ मिलकर उन्होने इस ब्रांड को लॉन्च किया था। पता चला है कि अब उनके इस ब्रांड की 750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 9000 से 9800 तक होने वाली है।

Also Read
आपत्तिजनक रील बनाती थी पत्नी, परेशान होकर पति ने किया पिंडदान, अब महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए तोड़ी चुप्पी
आपत्तिजनक रील बनाती थी पत्नी, परेशान होकर पति ने किया पिंडदान, अब महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए तोड़ी चुप्पी

ये ब्रांड इंटरनेशनल मार्केट में बिक रहा है और लोग काफी पसंद करते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग आर्यन खान को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं लेकिन मुस्लिमों को ये बात नागवार गुजरी है कि आर्यन खान मुसलमान होकर शराब का कारोबार कर रहे हैं। उनको कमेंट्स देखकर निश्चित तौर पर आर्यन खान भी हैरान होने वाले हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

इस खबर पर मुस्लिम भड़के हुए हैं। एक यूजर ने आर्यन को लेकर लिखा, ''वाह! उसके पिता को उस पर गर्व है!'' एक ने लिखा, ''चलो, अब वह मुफ्त में पी सकता है।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि वो मुसलमान कैसे हो सकता है?'' एक ने लिखा, ''चलो फिर आर्यन, आ जाओ साथ में बैठकर पीते हैं।'' एक ने लिखा, क्या वह मुसलमान है? क्या सारे धर्म सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं?'' एक ने लिखा, ''अस्तगफिरुल्लाह।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं वो आर्यन को ट्रोल कर रहे हैं।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2

आर्यन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी जल्दी वो नेटफ्लिक्स पर फिर से तगड़ा धमाका करने वाले हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता के बाद इसका अगला सीजन बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 बन रहा है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आर्यन कब उसको रिलीज करने के बारे में ऐलान करते हैं। आर्यन पहली वेब सीरीज से बता दिया था कि वो कितने कमाल के निर्देशक बनने वाले हैं।

Read more about: aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X