..................... वेब सीरीज से डायरेक्शन में कदम रखेंगे आर्यन खान, जानें क्या होगा नाम, पढ़ें पूरी डीटेल Aryan Khan will step into direction from web series, know what will be the name, read full details - Hindi Filmibeat

वेब सीरीज से डायरेक्शन में कदम रखेंगे आर्यन खान, जानें क्या होगा नाम, पढ़ें पूरी डीटेल

Aryan Khan

Aryan Khan web series: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में कदम रखने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। अब इससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले भी ये बात साफ हो चुकी है कि आर्यन खान को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। अब यह तय हो गया है कि आर्यन खान निर्देशन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे।

इससे पहले उन्होंने एक विज्ञापन का भी निर्देशन किया है जिसमें उनके पापा शाहरुख खान भी थे। आर्यन खान करियर की शुरुआत वेब सीरीज के निर्देशन से करेंगे। इस सीरीज का नाम 'स्टारडम' होगा। इस वेब सीरीज की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसकी कहानी बॉलीवुड से ही जुड़ी होगी

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन तले बनने जा रही यह वेब सीरीज 6 एपिसोड की होगी। ये सीरीज फिलहाल अपने प्रोडक्शन फेज में है और इसके इसी साल फ्लोर्स पर जाने की उम्मीद है। जब से लोगों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लेखन और निर्देशन में कदम रखने के बारे में सुना है, तब से हर कोई उसी के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

आर्यन खान ने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट 2022 में की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के लेखन के काम को पूरा कर लिया है। तभी से सिने प्रेमी ये जानने के लिए उत्सुक थे कि आर्यन खान कब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

इसके अलावा आर्यन खान ने अपना नया क्लॉदिंग ब्रांड की भी शुरुआत की है। अपने क्लॉदिंग ब्रांड D'YAVOL X के विज्ञापन का निर्देशन आर्यन खान ने खुद किया था। इसमें उन्हें अपने पिता शाहरुख खान को डायरेक्ट करने का मौका मिला।

Read more about: aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X