पापा शाहरुख खान के शुरुआती संघर्ष पर Aryan Khan बनाएंगे सीरीज, पर्दे पर पहली बार दिखेंगी किंग खान की कहानी!

Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने एक नहीं बल्कि तीन तीन सुपरहिट फिल्में देकर फैंस को खुश कर दिया है। इसी बीच किंग खान की बेटी सुहाना ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया। अब खबर है कि एक्टर के बेटे आर्यन भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। आर्यन एक सीरीज से अपना करियर शुरु कर रहे हैं।
आर्य़न खान सीरीज में दिखेगी शाहरुख की कहानी-
सिनेमा जगत के बादशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। किंग खान के बेटे एक एड के बाद अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने वाले हैं। आर्यन स्टारडम सीरीज लेकर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन पिता के नक्शे कदम पर न चलते हुए बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। अब हाल ही में ये भी खुलासा हो चुका है कि आर्यन की ये सीरीज किसी और की जिंदगी पर नहीं, बल्कि उनके पिता के ही शुरुआती संघर्ष पर आधारित है, जो किंग खान की जिंदगी के कुछ और पहलुओं को दुनिया के सामने रखेगी।
आर्यन खान की स्टारडम की कहानी दिल्ली ब्वॉय की है, जो इंडस्ट्री में आकर अपनी जिंदगी के बड़े-बड़े सपनों को पूरा करता है। अपनी इस डेब्यू सीरीज ने आर्यन ये दर्शाएंगे कि इंडस्ट्री में उस स्टारडम तक पहुंचने के लिए उस यंग मैन को कितना स्ट्रगल करना पड़ता है।
खैर इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि शाहरुख खान दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि पूरी वेब सीरीज शाह रुख खान पर होगी कि नहीं, ये अभी तक कन्फर्म नहीं है, लेकिन इसमें निश्चित रूप से शाह रुख की जर्नी का एक पार्ट जरूर दिखाया जाएगा। बॉबी देओल के अलावा और भी कई बड़े सितारे आर्यन की वेब सीरीज 'स्टारडम' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications

