..................... 'Aryan Khan wants to follow Islam in his life' said Gauri Khan, Shah Rukh Khan son's big decision - Hindi Filmibeat

'इस्लाम फॉलो करना चाहते हैं आर्यन खान..' गौरी खान का बड़ा खुलासा, शाहरुख खान के सुपुत्र ने किया फैसला

Aryan Khan Choose Islam: आर्यन खान शाहरुख खान के बेटे हैं और वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड से धमाकेदार शुरुआत कर चुके हैं। जी हां, आर्यन खान ने एक अभिनेता नहीं बल्कि एक निर्देशक बनना चुना है और सभी जानते हैं कि क्या कमाल का काम किया है।

Aryan Khan

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के घर के मिले जुले माहौल में आर्यन खान ने किस धर्म को फॉलो करने का फैसला किया है? बता दें कि शाहरुख खान मुस्लिम हैं और आर्यन की मां गौरी खान एक हिंदू हैं।

Also Read
'कम उम्र में ऐसे सीन्स करवा लिए..' कंगना रनौत की मां ने बोल्ड सीन देख इंड्स्ट्री पर उठाए थे सवाल?
'कम उम्र में ऐसे सीन्स करवा लिए..' कंगना रनौत की मां ने बोल्ड सीन देख इंड्स्ट्री पर उठाए थे सवाल?

ऐसे में आर्यन खान किस धर्म के रास्ते चलेंगे ये बड़ा सवाल था। अब एक रिपोर्ट की मानें तो गौरी खान ने खुद खुलासा कर दिया है कि आर्यन खान किस धर्म को फॉलो करने वाले हैं। newscuffeng नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इसको लेकर दावा किया गया है लेकिन ये दावा कितना सच है इसको लेकर हम किसी तरह की पु्ष्टि नहीं कर रहे हैं।

इस्लाम धर्म फॉलो करना चाहते हैं आर्यन?

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को लेकर खबर है कि एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बड़े बेटे कि रुचि को लेकर खुलासा किया है और इसके बाद से वो सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस दौरान आर्यन के धार्मिक जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। गौरी ने बताया कि आर्यन खान ने अपने धर्म की पहचान एक मुस्लिम के तौर पर करवाई है और वो इस्लाम के सिद्धांतों के हिसाब से जीवन जीना चाहते हैं। गौरी खान ने ये भी खुलासा किया कि शाहरुख खान और मैं एक दूसरे के धर्मों का काफी सम्मान करते हैं। शाहरुख खान इस्लाम को फॉलो करते हैं तो वहीं गौरी खान हिंदू धर्म को मानती हैं। ऐसे में आर्यन की अपनी चॉइस थी कि वो क्या चुनते हैं। गौरी का ये बयान चर्चा में हैं।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 का इंतजार

आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज से कमाल कर दिया था। अब फैंस काफी उत्सुकता के साथ बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी जैसे अभिनेता लीड रोल में नजर आए थे।

Read more about: aryan khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X