जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर पहुंचे मन्नत- फैंस का उमड़ा हुजूम-VIDEO
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार रिहाई मिल गई है। करीब 28 दिन ऑर्थर रोड जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिली है। शनिवार को आर्यन खान की रिहाई प्रक्रिया पूरी हुई और वह पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर मन्नत पहुंचे।
आर्यन खान को जेल से लेने के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे हैं। शाहरुख खान ने बेटे के लिए अपनी गाड़ी जेल भेजी है और सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया है। शनिवार को आर्यन खान के अलावा मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत औपचारिकता पूरी हो गई जिसके बाद तीनों आरोपियों को रिहाई मिली।

मन्नत के बाहर फैंस बड़े बड़े पोस्टर लिए आर्यन खान का स्वागत करते नजर आए। सभी के हाथों में वेलकम बैक आर्यन खान वाले पोस्टर नजर आए। मीडिया की भीड़-भाड़ के अंदर आर्यन खान क गाड़ी सीधे घर के अंदर पहुंची।
शाहरुख खान परिवार के लिए करीब महीनेभर बाद राहत भरी खबर आई है। अब उम्मीद की जा रही है कि खान परिवार में धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। इस खुशी में मन्नत सज धज चुका है। आर्यन खान के घर लौटने पर शाहरुख खान और गौरी खान काफी उत्साहित हैं।
मन्नत के बाहर आज हजारों फैंस का हुजूम उमड़ा हुआ है। शाहरुख खान के फैंस लगातार आर्यन खान को सपोर्ट कर रहे थे। आज आर्यन के रिहाई पर सभी काफी उत्साहित है। फैंस के हाथों में आर्यन व शाहरुख के पोस्टर भी नजर आए थे।

शाहरुख खान को मिला बॉलीवुड का साथ
जूही चावला, उर्मिला मांतोडकर, ऋतिक रोशन, सुजैन खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सलमान खान से लेकर फराह खान समेत तमाम सितारों ने आर्यन खान मामले में शाहरुख खान को सपोर्ट किया था।

जूही चावला बनी आर्यन खान की जमानती
जूही चावला शुक्रवार को आर्यन खान की जमानत प्रक्रिया के लिए एनडीपीएस जेल पहुंची। यहां उन्होंने एक लाख के जमानत बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए। साथ ही मीडिया से कहा कि वह बहुत खुश हैं कि आर्यन की रिहाई हो रही है। सभी कोर्ट के फैसले से खुश हैं।

इन शर्तों पर कोर्ट ने दी जमानत
हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत देने के साथ साथ 14 शर्ते भी रखी हैं जैसे आर्यन खान देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते। न ही किसी मीडिया को केस के बारे में कुछ कहेंगे। साथ ही आरोपी दोस्त अरबाज और मुनमुन से बातचीत भी नहीं करेंगे।

शाहरुख खान की लीगल टीम के साथ फोटो
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को हाईकोर्ट से बेल मिली। जिसके बाद शाहरुख खान की वकीलों और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ तस्वीरें सामने आईं। जहां किंग खान भावुक नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











