आर्यन खान ने जेल से किया शाहरूख - गौरी को वीडियो कॉल, शाहरूख के भेजे 4500 रूपये से खा सकेंगे ये चीज़ें

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को 14 अक्टूबर को जेल के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है जहां वो 20 तारीख तक तो रहेंगे ही रहेंगे क्योंकि उनकी ज़मानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख दिया गया है। जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद आर्यन खान को शाहरूख खान और गौरी खान से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी गई।

जेल प्रशासन की निगरानी में आर्यन खान ने 10 मिनट अपने माता - पिता से बात की जिस दौरान वो थोड़े भावुक दिखे। इस बीच, शाहरूख खान ने आर्यन के लिए जेल में 4500 रूपये भेजे हैं जिससे वो जेल कैंटीन से ब्रेड, नमकीन, भेल, भजिया पाव, वड़ापाव, समोसा, अंडा थाली, चिकन थाली, मिनरल वाटर और जूस खरीद सकते हैं।

aryan-khan-video-calls-shahrukh-gauri-from-jail-can-eat-these-things-from-4500-rupees-sent-by-srk

एक न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान ने पहले दिन जेल का खाना खाया और वो काफी टेंशन और डिप्रेशन में दिखे। आर्यन जेल का खाना नहीं खा पा रहे हैं। शाहरूख - गौरी की गुज़ारिश के बावजूद, आर्यन को घर का खाना खाने की इजाज़त नहीं मिल पाई है। हालांकि, उन्हें घर से आए कपड़े पहनने की इजाज़त मिली हुई है।

आर्यन खान 2 अक्टूबर से हिरासत में

आर्यन खान 2 अक्टूबर से हिरासत में

आर्यन खान 2 अक्टूबर से हिरासत में थे और 3 अक्टूबर को उन्हें ड्रग्स केस में NCB ने गिरफ्तार किया। इसके बाद से आर्यन खान 3 - 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में लॉकअप में थे और इसके बाद 8 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल भेजा गया। यहां वो 14 अक्टूबर तक क्वारंटीन सेल में थे। 14 अक्टूबर को आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित कर दिया गया जिसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

14 दिन से जेल में आर्यन

14 दिन से जेल में आर्यन

आर्यन खान 14 दिन से जेल में हैं। इस दौरान, NCB की कस्टडी के समय, उनके खाने पीने का पूरा ध्यान रखा गया और उन्हें पास के ही ढाबे से ढंग का खाना खिलाया गया। NCB की कस्टडी में आर्यन खान ने अपने पढ़ने के लिए साईंस की किताबें मांगी थीं और उन्हें वो भी मुहैया कराई गई। NCB ने कस्टडी में आर्यन का ख्याल भले ही रखा हो लेकिन लगातार उन्होंने आर्यन की ज़मानत का विरोध किया।

न्यायिक हिरासत के फैसले का साथ ही खारिज हुई थी अंतरिम ज़मानत याचिका

न्यायिक हिरासत के फैसले का साथ ही खारिज हुई थी अंतरिम ज़मानत याचिका

NCB की कस्टडी से जब आर्यन खान को 7 अक्टूबर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया तो उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने तुरंत उनकी अंतरिम ज़मानत की अपील की। उन्होेंने अपनी अपील में कहा कि उनका क्लाईंट आर्यन खान एक इज़्जतदार परिवार से ताल्लुक रखता है और बिल्कुल भी भागने की कोशिश नहीं कर सकता। वो जांच में पूरा सहयोग देगा लेकिन केवल उनके वॉट्सएप चैट के आधार पर उन्हें जेल में रखना अनुचित है।

जेल में नहीं मिला कोई स्पेशल ट्रीटमेंट

जेल में नहीं मिला कोई स्पेशल ट्रीटमेंट

आर्यन की अंतरिम ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद 8 अक्टूबर को उनकी जम़ानत याचिका भी खारिज कर दी गई जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड के क्वारंटीन जेल में रखा गया। इस दौरान, आर्यन खान ने भूख ना होने का बहाना देते हुए खाना ना खाने का निर्णय लिया और केवल बिस्किट खाकर अपने दिन निकालने की कोशिश। हर दूसरे दिन उनकी ज़मानत याचिका को कोर्ट ने खारिज किया और आखिरकार 20 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रख दिया जिसके बाद आर्यन के पास जेल में रहने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।

जेल में कठिन होते जा रहे दिन

जेल में कठिन होते जा रहे दिन

जेल में जब तक आर्यन क्वारंटीन सेल में थे तब तक उनके पास थोड़ी राहत थी। लेकिन जनरल वार्ड में शिफ्ट करने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। जिस वार्ड में आर्यन खान हैं वहां 200 से ऊपर कैदी एक ही हॉल मेें रह रहे हैं। सुबह 7 - 10 के बीच उन्हें नाश्ता दिया जाता है और एक तालाब में सभी को खुले में ही नहाना पड़ता है। आर्यन के लिए थोड़ी राहत तब हो सकती है जब दिन में डेढ़ घंटे टीवी और आधा घंटा टहलने का समय दिया जाता है। इसके अलावा कैदी FM रेडियो सुन सकते हैं।

गौरी खान ने की नवरात्रि पूजा

गौरी खान ने की नवरात्रि पूजा

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी खान के करीबी दोस्त ने कंफर्म किया है कि गौरी खान, आर्यन के लिए मन्नत रख रही हैं और इसलिए उन्होंने नवरात्रि में पूजा करते हुए मीठा त्याग दिया है। वो जल्दी से जल्दी आर्यन के घर आने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X