'मेरे पिता शाहरुख खान बहुत बिजी रहते हैं, मिलने के लिए लेना पड़ता है अपॉइंमेंट'- आर्यन खान!
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी NCB) ने 'कॉर्डेलिया क्रूज़' पर ड्रग्स बरामद कर बड़ा भांडाफोड़ किया। इस मामले में सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आया। फिलहाल आर्यन खान 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं।
एनसीबी संग पूछताछ में आर्यन खान ने पिता शाहरुख खान को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए। टाइम्स नाउ नवभारत चैनलके मुताबिक, एनसीबी को बयान में आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान के बिजी शेड्यूल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता शाहरुख खान इतने बिजी होंगे हैं कि उनसे मिलने के लिए मैनेजर पूजा से अपॉइंमेंट लेना पड़ता है।

इससे पहले सामने आया था कि एनसीबी की कस्टडी में आर्यन खान ने दो बार परिवार से फोन पर बात की। पूछताछ के दौरान आर्यन खान रोने भी लगे। वहीं आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत 10 लोगों को एनसीबी ने ड्रग्स केस में हिरासत में लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











