अहान शेट्टी के लॉन्च के बाद यशराज स्टूडियो के बाहर दिखे शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान

आज ही साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को RX 100 रीमेक तड़प के साथ लॉन्च किया गया है। और इसके बाद शाहरूख खान के बेटे, आर्यन खान जब यशराज स्टूडियो के बाहर दिखाई दिए तो एक बार फिर से उनके ग्रांड डेब्यू की अफवाहों को तो उड़ना ही था।

गौरतलब है कि शाहरूख खान भले ही बता चुके हैं कि उनकी बेटी सुहाना को हीरोइन बनना है। लेकिन आर्यन को कैमरे के पीछे काम करना है। उसे एक्टर नहीं बनना है, बल्कि फिल्में डायरेक्ट करनी है।

aryan-khan-spotted-at-yashraj-studio-fans-speculate-his-grand-debut

खबर ये भी थी कि करण जौहर की तख्त के साथ आर्यन खान पूरी तरह से इस फिल्म में उन्हें असिस्ट करेंगे और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखेंगे। लेकिन तख्त ठंडे बस्ते में चली गई। हाल ही में आर्यन खान को लोगों ने IPL के ऑक्शन में देखा और एक बार फिर से उनके डेब्यू की अटकलें तेज़ हो गईं।

आर्यन खान के दोस्त, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे को यशराज फिल्म्स लॉन्च करने वाली है। यशराज स्टूडियो के बाहर उनका दिखना केवल एक इत्तेफाक हो सकता है क्योंकि शाहरूख खान, पठान की शूटिंग कर रहे हैं।

डेब्यू की तैयारी

डेब्यू की तैयारी

गौरतलब है कि आर्यन खान के डेब्यू के लिए ज़ोर शोर से तैयारी चल रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम के फैन क्लब भी हैं। ऐसे में अगर आर्यन डेब्यू करेंगे तो उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा।

अंकल करण रखेंगे ख्याल

अंकल करण रखेंगे ख्याल

माना जा रहा है कि करण जौहर ही आर्यन का डेब्यू प्लान करेंगे। लेकिन फिलहाल तो धर्मा प्रोडक्शन्स में काफी फिल्मों की तैयारी चल रही है और करण जौहर भी व्यस्त हैं। ऐसे में आर्यन का डेब्यू कब, कहां और कैसे होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

छोटा सा डेब्यू

छोटा सा डेब्यू

वैसे आर्यन खान, करण जौहर की कभी खुशी कभी ग़म में भी दिखाई दिए थे। फिल्म में वो शाहरूख खान के किरदार राहुल के बचपन का रोल निभाते दिखे थे जिसके साथ क्रेडिट्स के दौरान जया बच्चन खेलते हुए दिखाई दीं।

हो चुका है वॉइस डेब्यू

हो चुका है वॉइस डेब्यू

आर्यन खान ने मशहूर फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में सिंबा के किरदार को अपनी आवाज़ दी है। वहीं सिंबा के पिता मुफासा को आवाज़ दी है शाहरूख खान ने। दोनों की आवाज़ों में ये फिल्म दर्शकों ने काफी इमोशनल होकर देखी थी।

बिल्कुल अलग है पसंद

बिल्कुल अलग है पसंद

आर्यन खान ने फिल्ममेकिंग में ही अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और अब वो बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल तो उनका ध्यान कैमरे के पीछे रहने में ज़्यादा है। उनके पसंद की फिल्में, करण जौहर की पसंद से बिल्कुल अलग है।

गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स

गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स

आर्यन खान के लुक्स पर कोई भी फिदा हो जाए। कई तस्वीरों में तो वो हू ब हू शाहरूख खान लग जाते हैं। अब बॉलीवुड को तो वाकई इतने गुड लुकिंग हीरो का कब से इंतज़ार है।

मम्मी के दुलारे

मम्मी के दुलारे

आर्यन, मम्मी गौरी खान के दुलारे हैं और इस तस्वीर को देखकर ये साफ पता चल रहा है।

साथी को कर रहे डेट

साथी को कर रहे डेट

माना जा रहा है कि आर्यन इस समय अपने कॉलेज की एक ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

उड़ चुकी हैं अफवाहें

उड़ चुकी हैं अफवाहें

कुछ सालों पहले तक आर्यन खान और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा की बेहद खास दोस्ती के काफी ज़्यादा चर्चे थे। वहीं बचपन में आर्यन खान पर बहन सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे भी फिदा थीं। सभी साथ में पार्टी करते अकसर दिख जाते हैं।

कौन करेगा लॉन्च

कौन करेगा लॉन्च

अब देखना है कि आर्यन का खान डेब्यू कौन लॉन्च करता है। शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट या फिर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X