आर्यन खान ने फैंस को दिखाई 'मिडिल फिंगर', बैंगलोर से सामने आए इस वीडियो के बाद मचा बवाल

Aryan Khan Middle Finger: आर्यन खान बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद और भी बड़े स्टार बन चुके हैं। इस सीरीज ने सामने आकर बवाल काट दिया था और लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। एक बार फिर से आर्यन खान चर्चा में हैं लेकिन इस बार उन्होने कुछ विवादित काम कर डाला है।
आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इस वीडियो में वो बेंगलुरु के एक पब में थे। लोगों ने उनको देखा और मोबाइल निकालकर कवर करने लगे। इस दौरान काफी चिल्लम चिल्ली हो रही है।
पता नहीं आर्यन खान के दिमाग में क्या आया कि उन्होने क्राउड की तरफ देखकर अपनी मिडिल फिंगर दिखा दी। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह कि टिप्पणी कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो 28 नवंबर का है जब आर्यन खान वहां पहुंचे थे।
क्यों दिखाई मिडिल फिंगर
रिपोर्टों का दावा है की आर्यन की इस हरकत को देखने के बाद भी बैंगलोर पुलिस ने इसको पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि आर्यन पर इसको लेकर कार्यवाही होनी चाहिए। हालांकि आर्यन ने ऐसा क्योंकि किया इसको लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। खबरें हैं कि आर्यन खान अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए बेंगलुरु आए थे। इस दौरान उन्होने अभिनेता ज़ैद खान व धन्या रामकुमार से मुलाकात की।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
आर्यन खान की इस हरकत पर लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''राजनेता वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''वह उनके साथ खिलवाड़ कर रहा था, यह स्पष्ट है।'' एक ने लिखा, ''मजाक कर रहा है वो।'' इस तरह से लोग आर्यन की साथ दे रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान शाहरुख खान के साहबजादे हैं लेकिन अब उनकी एक और पहचान निर्देशक के रूप में बन गई है। नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज को काफी प्यार मिल रहा है। देखिए आर्यन का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











