आर्यन खान ने 52 हफ्तों बाद शेयर की अबराम - सुहाना के साथ तस्वीरें, शाहरूख खान ने किया मज़ेदार कमेंट

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल काफी विवादों में रहे। आर्यन पिछले साल अक्टूबर में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब तक इस मामले में आर्यन को किसी ना किसी कारण से कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन सबके बीच आर्यन ने पिछले साल अपने सोशल मीडिया से अलविदा कह दिया था।

Recommended Video

Aryan Khan ने बहन Suhana Khan को किया Crop, 1 साल बाद Instagram वापसी, Shahrukh Khan ने किया React!

लेकिन अब लगभग 52 हफ्तों बाद आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर वापसी की है और वो भी बेहद प्यारे तरीके से। आर्यन ने आज शाम, अपने भाई अबराम और बहन सुहाना खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

aryan-khan-shares-his-pics-with-abram-suhana-after-52-weeks-shahrukh-khan-comment-breaks-internet

इंस्टाग्राम पर आर्यन खान के 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरें देख उनके फैन्स काफी खुश हुए। इन तस्वीरों पर बॉलीवुड से भी कई लोगों ने कमेंट किया लेकिन जिस कमेंट ने फैन्स का दिल जीत लिया वो है शाहरूख खान का कमेंट। अपने बच्चों की ये प्यारी तस्वीरें देखते ही शाहरूख खान से रूका नहीं गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही कमेंट करते हुए पूछा - मेरे पास ये सारी तस्वीरें क्यों नहीं हैं? मुझे ये सारी तस्वीरें अभी भेजो।

अक्सर साथ दिख जाते हैं बच्चे

अक्सर साथ दिख जाते हैं बच्चे

गौरतलब है कि शाहरूख खान के तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम अक्सर ही एक साथ दिख जाते हैं। हाल ही में अबराम और आर्यन के साथ शाहरूख एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे जहां एक फैन, शाहरूख खान के करीब आने लगा और शाहरूख चौंक गए। लेकिन आर्यन वहां पर शाहरूख को संभालते दिखे और पूरे मामले को शांति से हैंडल करते दिखे।

मैच का उठा रहे आनंद

मैच का उठा रहे आनंद

आईपीएल सीज़न के दौरान आर्यन, सुहाना और अबराम, अपने कुछ दोस्तों के साथ कोलकाता नाईट राईडर्स का एक मैच देखने पहुंचे थे। इस मैच की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। मैच के दौरान, अबराम अपनी टीम के लिए प्रार्थना करते भी दिखे थे। बीता साल, पूरे खान परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। इसलिए मुश्किलें खत्म होने के बाद सब साथ में इंजॉय करते दिखे

डेब्यू की कर रहे हैं तैयारी

डेब्यू की कर रहे हैं तैयारी

रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान परदे के सामने नहीं बल्कि परदे के पीछे काम करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी शुरूआत भी कर दी है। सूत्रों की मानें तो आर्यन खान आजकल एक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि आर्यन इसे डायरेक्ट भी करना चाहते हैं। अपने करियर में आगे चलकर भले ही आर्यन खान एक्टिंग करते नज़र आए लेकिन फिलहाल वो अपना डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

आईपीएल की नीलामी संभाली

आईपीएल की नीलामी संभाली

इस साल शाहरूख खान के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना, IPL के ऑक्शन के दौरान, सबका ध्यान खींच ले गए। आर्यन खान को यहां शाहरूख खान की विरासत संभालते देखा गया वहीं फैन्स ने उनमें शाहरूख खान की छवि साफ देखी। गौरतलब है कि आर्यन खान, शाहरूख खान की पठान के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में अपने काफी Inputs दिए हैं।

शाहरूख के दिल के टुकड़े अबराम

शाहरूख के दिल के टुकड़े अबराम

गौरतलब है कि अबराम खान, शाहरूख खान के दुलारे हैं। जन्म के बाद से शाहरूख खान अक्सर अबराम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते दिख जाते थे। अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था। गौरी खान ने कुछ ही सालों पहले अबराम की तस्वीरें शेयर करने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद से शाहरूख खान अबराम की केवल वो तस्वीरें ही शेयर करते थे जिनमें अबराम का चेहरा ना दिख रहा हो।

बड़ी मुश्किल से दिखते हैं अबराम

बड़ी मुश्किल से दिखते हैं अबराम

अबराम खान आजकल अपने स्कूल में व्यस्त रहते हैं। उनकी ऑनलाईन क्लास के दौरान, पिछले साल 26 जनवरी पर वो ऑनलाईन सेलिब्रेशन में ही हम होंगे कामयाब गाते दिखाई दिए थे और उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इस साल 27 मई 2022 को अबराम खान ने अपना 9वां जन्मदिन मनाया। अबराम वैसे तो कैमरों में काफी कम कैद होते हैं लेकिन इधर उन्हें कई बार तस्वीरों में देखा गया।

डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं सुहाना

डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं सुहाना

बात करें सुहाना खान की तो शाहरूख खान की बेटी आजकल अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रही हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और ये अंग्रेज़ी कॉमिक्स आर्चीज़ का आधिकारिक फिल्मांतरण होगा। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सुहाना खान वेरोनिका के किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म के लिए उत्साहित हैं फैन्स

फिल्म के लिए उत्साहित हैं फैन्स

द आर्चीज़ एक मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स है जिस पर ज़ोया अख्तर आधिकारिक तौर से एक म्यूज़िकल फिल्म बनाने जा रही है। ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह। यूं कह लीजिए कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक और वर्जन। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आर्ची कॉमिक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी 2018 से चल रही है। दिलचस्प ये भी है कि करण जौहर की कुछ कुछ होता है भी कहीं ना कहीं आर्ची कॉमिक्स के किरदारों से प्रेरित थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी।

तस्वीर पर मिला ढेर सारा प्यार

तस्वीर पर मिला ढेर सारा प्यार

जहां सुहाना खान के साथ आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की वहीं उन्होंने दूसरी तस्वीर से उन्हें क्रॉप कर दिया। इस पर कमेंट करते हुए सुहाना ने उन्हें लिखा - मुझे क्रॉप करने के लिए धन्यवाद। इन तस्वीरों में हर कोई अबराम और आर्यन के बीच की समानता देख कर उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X