क्रेजी फैन ने अचानक आकर पकड़ लिया शाहरुख खान का हाथ, बेटे आर्यन ने किया प्रोटेक्ट, देंखे Viral Video
शाहरुख खान लंबे अरसे बाद अपने बेटे आर्यन और अबराम के साथ स्पॉट किए गए। लेकिन, इस बार शाहरुख खान नहीं बल्कि उनके बेटे आर्यन खान चर्चा में हैं। ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान का पूरा परिवार एक दूसरे से बेहद क्लोज है। सभी खास मौकों पर साथ में नजर आते हैं।
लेकिन, आर्यन खान अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं इसकी झलक रविवार को देखने को मिली। आर्यन खान अपने पापा शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर उनके फैन से बचाते हुए दिखे। लोगों को आर्यन का यह व्यवहार काफी पसंद भी आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ जब एयरपोर्ट से निकल रहे थे तभी शाहरुख खान का एक क्रेजी फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके बिल्कुल नजदीक जा पहुंचा। वो शाहरुख खान के हाथ को पकड़कर तस्वीर लेने की कोशिश करने लगा।
जैसे ही शाहरुख खान का फैन उनका हाथ पकड़ता है। शाहरुख खान शॉक्ड होकर पीछे हट गए। आर्यन खान ने जैसे ही किसी अन्य शख्स को पापा के करीब आते देखा, वो खुद शाहरुख खान के आगे आ गए। आर्यन खान इसके बाद पूरे समय शाहरुख खान को प्रोटेक्ट करते दिखे।
आर्यन खान इस दौरान अपने पापा को भी शांत करते नजर आए। शाहरुख खान का अपने बेटों के साथ यह वीडियो वाकई फैमिली गोल्स दे रहा है। अपने पापा के लिए आर्यन का प्यार देखकर खासकर शाहरुख खान के फैंस खुश हो गए। शाहरुख खान और आर्यन खान का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications