आर्यन खान की जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा, अन्य कैदियों से अलग एक विशेष बैरक में किया गया शिफ्ट- रिपोर्ट
ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अब 20 अक्टूबर तक टल गई है। मुंबई स्पेशल कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत याचिका पर फैसले को सुरक्षित रखा है। आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। इस बीच रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन को अन्य कैदियों से अलग खास बैरक में शिफ्ट किया गया है और उन पर सेक्यूरिटी बढ़ा दी गई है।
आर्यन अब लगातार अफसरों की निगरानी में रहेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आर्यन ड्रग मामले के अन्य आरोपियों से बातचीत और मुलाकात भी नहीं कर रहे हैं।

कथित तौर पर, आर्यन को जेल की परिस्थितियों और जेल के खाने के अनुकूल होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अधिकारियों को उसके स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में चिंतित होना पड़ा।
इससे पहले, अधिकारियों ने खुलासा था किया कि आर्यन के माता-पिता ने उसे कैंटीन के खर्च के लिए 4500 रुपये का मनी ऑर्डर भेजा था। कथित तौर पर आर्यन के लिए अभी तक किसी भी घर से आए खाने की अनुमति नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications